मॉडल टाउन वार्ड में सेवा पखवाड़ा के तहत किया गया श्रमदान

नई दिल्ल। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “एक तारीख, एक घंटा, एक साथ“ “स्वच्छता ही सेवा“ अभियान के तहत मॉडल टाउन वार्ड में रविवार सुबह 10 बजे से 11 बजे तक एक घंटे का श्रमदान (विशेष सफाई अभियान) आयोजित किया। इस दौरान राज्यसभा सांसद राकेश सिन्हा, मॉडल टाउन वार्ड से भाजपा निगम पार्षद विकेश सेठी, मंडल अध्यक्ष, आरडब्ल्यूए, दिल्ली नगर निगम के अधिकारी, सफाई कर्मचारी, मॉडल टाउन थाना अध्यक्ष ललित अहलावत और बड़े पैमाने पर आम जनता ने क्षेत्र की विभिन्न स्थानों पर स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा के तहत श्रमदान किया।…

मेयर शैली ओबरॉय का फरमान, विधायक और पार्षद लोगों के घर-घर जाएं और..

नई दिल्ली। वेक्टर बोर्न डिजीज की रोकथाम को लेकर मेयर डॉ शैली ओबरॉय ने निगम (Municipal Corporation of Delhi) आयुक्त ज्ञानेश भारती और जन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ शुक्रवार को समीक्षा बैठक की। मेयर ने कहा कि दिल्ली में बाढ़ और जलजमाव के कारण मच्छर जनित बीमारियों का ख़तरा बढ़ गया है। दिल्ली में डेंगू-मलेरिया-चिकनगुनिया मच्छर जनित बीमारियों की रोकथाम के लिए क्षेत्रीय उपायुक्त सहित मलेरिया इंस्पेक्टर, डीबीसी कर्मचारी, फ़ील्ड वर्कर व जन स्वास्थ्य विभाग के अन्य अधिकारी ग्राउंड ज़ीरो पर कार्य करेंगे। इस महाअभियान में क्षेत्रीय विधायक व पार्षदों…

सफदरजंग अस्पताल में स्वास्थ्य और कल्याण के प्रति प्रतिबद्धता को लेकर शपथ समारोह

नई दिल्ली। भारत के प्रमुख चिकित्सा संस्थानों में से एक, सफदरजंग अस्पताल ने विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर एक प्रतिज्ञा समारोह आयोजित किया। यह कार्यक्रम 11 जुलाई, 2023 को अस्पताल परिसर में संपन्न हुआ और इसमें सम्मानित संकाय, प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी, छात्र और आम जनता ने भाग लिया। सफदरजंग अस्पताल की चिकित्सा अधीक्षक डॉ. वंदना तलवार ने शपथ दिलाकर समारोह का नेतृत्व किया। विश्व जनसंख्या दिवस, हर साल 11 जुलाई को मनाया जाता है, एक वैश्विक कार्यक्रम है जिसका उद्देश्य वैश्विक जनसंख्या मुद्दों और विकास और स्थिरता पर…

योग को हमारी जीवनशैली में शामिल करना चाहिए – केंद्रीय मंत्री

नई दिल्ली। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2023 (International Day of Yoga 2023) के अवसर पर 21 जून को केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्यमंत्री कैलाश चौधरी अपनी संसदीय क्षेत्र बाड़मेर जिला मुख्यालय पर स्थित आदर्श स्टेडियम में योगाभ्यास करवाएंगे। सांसद चुने जाने व केंद्रीय मंत्री बनने के बाद कैलाश चौधरी पहली बार बाड़मेर में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम पर उपस्थित रहेंगे। इससे पहले केंद्रीय मंत्री कैलाश चौधरी दिल्ली में कृषि मंत्रालय के विभिन्न कार्यक्रमों या देश के अलग-अलग हिस्सों में आयोजित योग दिवस कार्यक्रमों में सम्मिलित होते रहे हैं। केंद्रीय मंत्री…

UP: प्रदेश में मंकी पॉक्स को लेकर अलर्ट जारी किया गया

मोइन खान, ब्यूरो रिपोर्ट फतेहपुर। करोना के बाद पूरी दुनियां में मंकी पॉक्स का खतरा लगातार बढ़ता जा रहा है, जिसको देखते हुए उत्तर प्रदेश में अलर्ट जारी किया गया है। फतेहपुर जिले के सदर अस्पताल में इसके खतरे से निपटने के इंतजाम किए गए है, जिला अस्पताल अधीक्षक ने बताया कि मंकी पॉक्स के अभी तक जिले में कोई भी मरीज सामने नहीं आए है, लेकिन एहतियात के तौर पर जिला अस्पताल के एक वार्ड को खास इसके लिए आरक्षित किया गया है, जैसे ही इस इसका कोई मरीज…