रक्षा मंत्री ने किया प्लास्टिक मुक्त अभियान की शुरूआत, कहा, स्वच्छता के प्रति पूरा देश जागरूक

नई दिल्ली। देशभर में सभी रक्षा संस्थानों एवं छावनियों को प्लास्टिक मुक्त करने का अभियान रक्षा मंत्रालय द्वारा पूरे जोर शोर से चलाया जा रहा है। रक्षा मंत्रालय ने 7 दिसंबर 2019 से विशेष प्लॉगिंग जागरूकता अभियान चलाने का निर्णय लिया। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आज इस अभियान का शुभारंभ दिल्ली छावनी से किया एवं इसमें रक्षा मंत्रालय के अधीन देशभर के सभी विभागों ने एकजुट होकर एकल-उपयोग प्लास्टिक को पूर्णता प्रतिबंधित करने के अपने संकल्प को दोहराया। दिल्ली छावनी में इस कार्यक्रम का आयोजन आर्मी हेडक्वार्टर, दिल्ली एरिया…