अरविंद केजरीवाल ने रामलीला मैदान से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से आर्शिवाद मांगा

(यु.सि.) नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी के राष्टीय संयोजक अरविंद केजरीवाल, रविवार को सुरक्षा के कड़े इंतजाम के बीच रामलीला मैदान से तीसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपत लिए। दिल्ली के उप राज्यपाल अनिल बैजल, ने केजरीवाल व उनके मंत्री मंडल को शपत दिलाई। केजरीवाल के साथ साथ उनके 6 मंत्री मनीष सिसोदिया, सतेन्द्र जैन, गोपाल राय, कैलास गहलोत, इमरान हुसैेन और राजेन्द्र पाल गौतम ने मंत्री पद की शपत लिए।

अरविंद केजरीवाल ने मुख्यमंत्री की शपत के पश्चात रामलीला मैदान में आए कार्यकर्ता व दिल्ली निर्माण के अतिथियों को संबोधित किए। अपने संबोधन में केजरीवाल ने बड़ी बखूबी से जीत का श्रेय दिल्लीवासियों को दिया। उनहोंने कहा कि यह जीत मां, बहनो, युवा विधार्थी और दिल्ली के हर परिवार की जीत है।

यह भी पढ़ेंः सुर्खियों में रहे, लिटिल मफलर-मैन

केजरीवाल ने कहा कि आज से मैं सबका मुख्यमंत्री हूं। उन्होंने कहा कि पिछले 5 सालों में किसी के साथ सौतेला व्यवहार नही किया, आप, भाजपा, कांग्रेस या अन्य दलों के लोग हो, मैंने सबका काम किया है। उन्होंने कहा कि दिल्ली के 2 करोड़ लोग मेरा परिवार है, किसी जात- धर्म, अमीर-गरीब सभी के साथ मिलकर काम करूंगा।
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रामलीला मैदान से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से आर्शिवाद मांगा। उन्होंने कहा कि केन्द्र के साथ मिलकर काम करूंगा, इसके लिए प्रधानमंत्री का आर्शिवाद चाहता हूं। उन्होंने कहा कि विरोधियों को माफ़ कर दिया है, इस बार सभी पार्टियों के साथ मिलकर दिल्ली का विकास करूंगा।

यह भी पढ़ेंः राजनीतिक क्या है? सीएम केजरीवाल ने चंद पंक्तियों में समझाया

रामलीला मैदान से बोलते हुए केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली वालों ने देश में एक नई राजनीतिक को जन्म दिया है। उन्होंने कहा काम, पानी, बिजली, स्कूल, अस्पताल, शिक्षा भ्रष्टाचार मुक्त भारत 21वी सदी की राजनीति है। नई राजनीतिक का ठंका पूरे देश में बजने लगा है। दुसरे राज्यों के सरकारें दिल्ली माॅडल अपना रहे है।

ALSO READ:  उत्तराखण्डः 2021 कुम्भ मेला को लेकर राज्यमंत्री ने केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी सेे मुलाकात की

Related posts

Leave a Comment