एमसीडी ने दिया निर्देश, सील की गई सभी संपत्तियां होंगी डी-सील

नई दिल्ली। निगरानी समिति द्वारा सील किए गए संपत्तियों डी-सीलिंग की प्रक्रिया को दिल्ली नगर निगम ने तेज कर दिया है। दिल्ली प्रदेश भारतीय जनता पार्टी बीजेपी अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने कहा कि दिल्ली सरकार ने लापरवाही और व्यापारियों एवं मध्यमवर्गीय परिवारों के प्रति विरोधी रवैया होने के कारण आज तक निगरानी समिति द्वारा सील किए गए संपत्तियों को लेकर किसी प्रकार की कार्रवाई नहीं की, वहीं भाजपा शासित नगर निगम ने सील किए गए संपत्तियों को डी-सील करना प्रारंभ किया है। इस अवसर पर उत्तरी दिल्ली नगर निगम महापौर जय प्रकाश जेपी, पूर्वी दिल्ली नगर निगम महापौर निर्मल जैन, दक्षिणी दिल्ली नगर निगम उपमहापौर सुभाष भड़ाना, उपस्थित थे।

भाजपा अध्यक्ष ने आज राष्ट्रीय प्रवक्ता सरदार आर पी सिंह, उत्तरी दिल्ली नगर निगम महापौर जय प्रकाश ने डब्ल्यू जेड 123 टोडापुर गांव, मेन रोड की संपत्ति को डी-सील कर दिल्ली में निगरानी समिति द्वारा सील की गई संपत्तियों को खुलवाने का अभियान शुरू किया।

गुप्ता ने कहा कि आज जब टोडापुर गांव की संपत्ति डी-सील की जा रही थी तब संपत्ति के मालिक के चेहरे पर खुशी साफ झलक रही थी। नगर निगम को यह निर्देश दिए गए हैं कि दिवाली से पहले सभी सील की गई संपत्तियों को डी-सील किया जाए। अफसरशाही को कम करने के लिए एक जोन में जितनी भी संपत्तियां सील हुई है उसके लिए एक ही फाइल बनेगी, उसी के निर्देश होंगे और सारी संपत्तियां डी-सील होंगी। पिछले वर्षों में निगरानी समिति द्वारा गलत तरीके से बहुत सी संपत्तियों को सील किया गया था।

Related posts

Leave a Comment