कांग्रेस की विचारधारा में जो विश्वास करते है उनका पार्टी में स्वागत हैः माकन

नई दिल्ली। दिल्ली युवक कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अमित मलिक, पूर्व सचिव जय करण चैधरी व परविन्दर शर्मा ने दुबारा से कांग्रेस पार्टी में शामिल हो गए। शुक्रवार को दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय माकन ने कांग्रेस का पटका पहनाकर स्वागत किया। ये नेता अपने समर्थकों के साथ कांग्रेस में दोबारा शामिल हुए।

इस पर माकन ने कहा कि हमें बड़ी खुशी है कि ये सब नेता कांग्रेस में वापस आए है। उन्होंने कहा कि अमित मलिक के कांग्रेस में वापस आने के बाद दिल्ली में कांग्रेस को मजबूती मिलेगी। उन्होंने कहा कि मलिक एन.एस.यू.आई. तथा दिल्ली युवक कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष रहे है और उन्होंने युवाओं को संगठन के साथ जोड़ा है। माकन ने कहा कि हमें पुराने साथियों का कांग्रेस में स्वागत करते हुए बड़ी खुशी हो रही है। माकन ने कहा कि जो कांग्रेस की विचारधारा में विश्वास करते है उनका कांग्रेस में हमेशा स्वागत है। उन्होंने कहा कि अन्य पार्टियों के बहुत सारे नेता भी कांग्रेस पार्टी में शामिल होना चाहते है, परंतु हम अच्छी तरह देखभाल कर उनको पार्टी में शामिल करेंगे।

अमित मलिक ने कांग्रेस में दोबारा वापसी पर बोलते हुए कहा कि वे कांग्रेस में पैदा हुए है। उन्होंने कहा कि भाजपा की विचारधारा हमारी विचारधारा से बिलकुल नही मिलती। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ही देश को आगे बढ़ा सकती है।
यह भी पढ़ेंः मार्वेल्स एवेंजर्स और कोलकाता नाइट राइडर्स एक साथ व्यापारिक संस्करण शुरू किया

गौरतलब है कि दिल्ली कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अरविंदर सिह लवली और प्रदेश युवक पूर्व अध्यक्ष अमित मलिक मलिक कुछ महिने पहले कांग्रेस पार्टी छोड़कर दिल्ली भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए थे। लेकिन महज कुछ समय पहले लवली भाजपा छोड़ भीर से कांग्रेस में शामिल हो गए, और आज मलिक भी भाजपा को छोड़ भीर से कांग्रेस का दामन थाम लिया है।

Related posts

Leave a Comment