बिहार की सियासत में बदलाव, कांग्रेस को लगा जोरों का झटका

प्रमोद गोस्वामी,

पटना। बिहार की सियासत में जबरदस्त उछाल आया है। बिहार कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अशोक चैधरी अन्य तीन विधायकों के साथ गुरुवार को कांग्रेस छोड़ नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू में शामिल हो गए। अशोक चैधरी के साथ रामचंद्र भारती, दिलीप चैधरी और तनवीर अख्तर ने एक दिन पहले ही कांग्रेस को अलविदा कह जेडीयू में शामिल होने का ऐलान किया था। बिहार कांग्रेस प्रभारी सीपी जोशी और अशोक चैधरी के बीच महागठबंधन की सरकार बनने के समय से मनमुटाव चल रहा है। जेडीयू में शामिल होने का वजह भी यही माना जा रहा है। ज्ञात हो कि जेडीयू और राजद के महागठबंधन सरकार में अशोक चैधरी शिक्षामंत्री रह चुके है। सूत्रों के मुताबिक अशोक चैधरी को जल्द मंत्रिमंडल में फिर से शामिल किया जा सकता है। बिहार की सियासत में इस तरह की बदलाव से कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है।
वहीं, हिंदुस्तान आवाम मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी एनडीए का साथ छोडकर राजद के नेतृत्व वाले गठबंधन में शामिल हो गए। मांझी ने राष्ट्रीय जनता दल नेता तेजस्वी यादव की संयुक्त प्रेस वार्ता के दौरान यह औपचारिक ऐलान किया।

Related posts

Leave a Comment