लाल किले के प्रांगण में आठ दिवसीय ‘राष्ट्र रक्षा महायज्ञ’ का भूमी पूजन संपन

संवाददाता,
नई दिल्ली। राष्ट्र की सुरक्षा और समृद्धि के लिए राजधानी दिल्ली में ‘राष्ट्र रक्षा महायज्ञ’ का आयोजन किया जा रहा है। चैत्र नवरात्र के पुण्यमय अवसर पर श्री योगिनी पीठम् के तत्वधान में रविवार 18 मार्च से श्री राम नवमी 25 मार्च 2018 तक चलने वाले ‘राष्ट्र रक्षा महायज्ञ’ का भूमी पूजन मंगलवार को लाल किले के प्रांगण में किया गया। इस अवसर पर यज्ञाचार्य, युगऋषि जगद्ाचार्य महापंडित चन्द्रमणि मिश्र न्यासी श्री योगिनीपीठम्, केन्द्रीय विज्ञान प्रौद्योगिकी एवं पर्यावरण मंत्री डा. हर्षवर्धन, भाजपा सांसद महेश गिरी, सूफी गायक कैलाश खेर आदि उपस्थित रहे। इस मौके पर गायक कैलाश खेर ने ‘राष्ट्र रक्षा महायज्ञ’ को लेकर गीत लांच की जिसे खुद काॅमपोज कर आवाज दी है। मंत्री डा. हर्षवर्धन ने कहा कि यह पवित्र कार्य 11 सौ वर्ष बाद हो रहा है, इससे पहले आर्चाया चाणक्या के समय में हुआ था। उन्होंने कहा कि इस महायज्ञ में आठ संकल्प है, महिलाओं के सम्मान की रक्षा करना, भ्रष्टाचार से मुक्ती, पर्यावरण की रक्षा, स्वच्छता, वोट करने का, संविधान की रक्षा, देश की संपति की रक्षा, आतंकवाद, जातिवाद, और सम्प्रदायवाद के विनाश। यज्ञ के आठों दिन एक-एक संकल्प लिया जाएगा जिससे देश भर में मौजूद बुराई को खत्म करके आगे प्रगति के पथ पर चलने की तैयारी की जाएगी। तभी भारत की संस्कृति ही दुनियां का मार्गदर्शक कर सकती है। महेश गिरी ने कहा, ‘राष्ट्र रक्षा महायज्ञ’ का उद्देश्य हमारे देश की सुरयां भी दी क्षा, समृद्धि और प्रगति सुनिश्चित करना है। यह शुद्ध रुप से मां पराम्बा भगवती बगलामुखी की अराधना है, मां के आर्शिवाद की तरह वैदिक प्राथना है। यह देश के हर नागरिक का यज्ञ है।

यह भी पढ़ें: मेघालय की सबसे बड़ी पार्टी सत्ता से हुई दूर, कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा, सिर्फ दो सीटों की पार्टी सत्ता पाई।

108 कुण्डों के निर्माण के लिए चारों धाम और डोकलाम तथा पुंछ जैसी अनेक सीमाओं से लाई जा रही पावन मिट्टी और पवित्र जल से किया जाएगा। महायज्ञ में 1111 वैदिक विद्वान शामिल होंगे जो 2.25 करोड़ मंत्रों का जाप करेंगे। आठ दिवसीय इस महायज्ञ में प्रबुद्ध जनों के प्रवचनों के साथ-साथ देश के लोकप्रिय कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतिजाएंगी।

Related posts

Leave a Comment