सीलिंग पर सियासत, केजरीवाल के इशारे पर ‘आप’ नेताओं ने गाली-गलौज और हामला किया: भाजपा

नई दिल्ली। दिल्ली में लगातार हो रही सीलिंग से व्यापारी वर्ग के लोग परेशान है। दिल्ली की राजनीतिक पार्टिया सामाधान निकालने के वजाय आपस से लड़ रहे है। इसी को लेकर व्यापारीयों ने दो और तीन फरवरी को दिल्ली बन्द का अहवान भी किया है। सीलिंग पर चल रहे सियासत को लेकर मंगलवार का दिल्ली भाजपा ने समाधान एवं विचार विमर्श हेतु मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से मिलने उनके अवास पर गए। भाजपा का आरोप है कि सत्ताधारी दल के विधायकों, पार्षदों, कार्यकर्ताओं और बाउंसरों द्वारा धक्का-मुक्की, गाली-गलौज और उन पर हमला भी किया गया।
भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी ने कहा कि जैसे ही प्रतिनिधिमंडल के साथ मुख्यमंत्री निवास के भीतर प्रवेश किया, 400 से भी अधिक आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं की भीड़ ने जिसमें कई मंत्री, विधायक और पार्षद भी सम्मिलित थे, उनके विरूद्ध नारेबाजी शुरू कर दी। मुख्यमंत्री के भाषण के बाद जब श्री तिवारी बोलने के लिए खड़े हुये तो उनके साथ आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा धक्का-मुक्की, गाली-गलौज की गई जिसमें विधायक जितेन्द्र सिंह तोमर भी थे। श्री तिवारी ने कहा मुख्यमंत्री निवास के भीतर और बाहर इस धक्का-मुक्की में आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा दुव्र्यवहार किया गया। विधायक जितेन्द्र सिंह तोमर, जरनैल सिंह, राजेश ऋषि, संजीव झा और अखिल त्रिपाठी ने आम आदमी पार्टी के इन हिंसक कार्यकर्ताओं का नेतृत्व किया जो भाजपा नेताओं पर हमला करने का प्रयास कर रहे थे। कुछ देर बाद भाजपा नेताओं ने सिविल लाइन पुलिस स्टेशन में एक शिकायत दर्ज कराई और दिल्ली सरकार के अरूणा आसफ अली अस्पताल में उनकी चिकित्सीय जांच कराई गई। डाॅक्टरों ने यह कहा है कि भाजपा नेता विजेन्द्र गुप्ता को छाती और पेट पर चोट आई है जबकि गोल्डी शर्मा के हाथ पर चोट लगी जिसके लिए उनका उपचार भी किया गया।

Related posts

Leave a Comment