आज देश की पहचान दुनिया में ’मोदी वाला भारत’ के तौर पर- सम्राट चौधरी

पटना। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सह उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि आज दुनिया में बच्चा बच्चा भारत को ’मोदी का भारत’ के रूप में पहचानता है। उन्होंने कहा कि आज भारत की पहचान सशक्त और मजबूत भारत के तौर पर हो रही है। बिहार के एक होटल में भाजपा एनआरआई सेल द्वारा आयोजित द मोदी कॉन्क्लेव’ में कहा कि मोदी मतलब द मास्टर ऑफ डेवलपिंग इंडिया है।

उन्होंने कहा कि पीएम मोदी परिवार छोड़कर समाज को जोड़ने में जुटे हैं। गुजरात को ठीक करने के बाद अब विगत्व10 वर्षों से भारत को समृद्ध और सशक्त करने में लगे हैं। चौधरी ने कहा कि मोदी जैसा धार्मिक प्रधानमंत्री नहीं देखा। जब राम मंदिर निर्माण और उद्घाटन की बात आई तब सागर से लेकर सरयू तक स्नान करते रहे।

उन्होंने कहा कि पीएम मोदी का 2047 तक विकसित भारत बनाने का संकल्प से देश को आगे बढ़ने की ताकत मिल रही है। उन्होंने इस कार्यक्रम की तारीफ करते हुए कहा कि जो क्षेत्र छूटे हुए हैं उस पर चर्चा होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि जिस तरह भारत आगे बढ़ रहा है उसी तरह बिहार को विकसित करने की बात भी होनी चाहिए। उन्होंने बिहार के युवाओं से अपनी मानसिकता बदलने की अपील करते हुए कहा कि आज यहां के युवाओं को केवल नौकरी हासिल करने मात्र तक सिमट कर नहीं रहना चाहिए।

Related posts

Leave a Comment