Lok Sabha Election 2024: AAP के प्रचार पर भाजपा का प्रहार-कहा, प्रतिबंध के बावजूद हो रहा झूठा प्रचार

नई दिल्ली। दिल्ली में आसमानी पारा के साथ चुनावी सरगर्मियां भी तेज हो गई है। जहां एक तरफ आम आदमी पार्टी (AAP)अपने कैम्पेन गीत के विडिओ को लेकर झूठा प्रचार कर रही है! वही भाजपा (BJP) भी आप पार्टी के झूठे प्रचार का पोल खोल रहा है।

दिल्ली भाजपा के मीडिया प्रमुख प्रवीण शंकर कपूर (Praveen Sankar Kapoor) ने कहा है की आम आदमी पार्टी का झूठ के साथ चोली दामन का रिश्ता है। उन्होंने कहा कि गत सप्ताह आप पार्टी ने बिना दिल्ली के मुख्य चुनाव अधिकारी से अनुमति लिए चुनाव कैम्पेन गीत विडियो के साथ जारी किया था। दिल्ली के चुनाव अधिकारी कार्यालय ने गीत के विडिओ को आपत्तिजनक पाते हुए उस पर प्रतिबंध लगा कर उसके विडिओ में संशोधन का निर्देश दिया था।

आम आदमी पार्टी ने दिल्ली के चुनाव अधिकारी कार्यालय के प्रतिबंध आदेश को भारतीय चुनाव आयोग के समक्ष अपील की जहाँ से केवल उसके गीत को स्वीकृति दी गई है, विडिओ पर उचित संशोधन तक प्रतिबंध रहेगा। दिल्ली भाजपा के मीडिया प्रमुख ने कहा है की यह शर्मनाक है की आम आदमी पार्टी झूठा प्रचार कर रही है की चुनाव आयोग ने प्रतिबंध हटा दिया है जबकि उनके कैम्पेन गीत के विडिओ पर प्रतिबंध जारी है।

Related posts

Leave a Comment