नई दिल्ली। दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरिवंद केजरीवाल का आज का बयान उनकी राजनीति हताशा को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि केजरीवाल का बयान कि भाजपा उनके विधायको को तोड़ना चाहती है उनकी मानसिक दिवालियापन को दर्शाता है की आज 62 विधायको की पार्टी को इतनी निराशा है।
आज जनता भी देख रही है कि केजरीवाल के गठबंधन की जरूरत पड़ रही है और इनकी जमीन खिसक चुकी है इसलिए केजरीवाल इस तरह के बेतुके बयान दे रहे हैं ताकि वे राजनीतिक रूप से जिंदा रह सके। सचदेवा ने कहा कि दिल्ली की जनता जान चुकी है कि केजरीवाल सिर्फ दिल्ली की जनता को लूटने आए हैं और इसके अलावा कुछ नहीं कर सकते। उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल झूठ बोलना बंद करें हिम्मत है तो उन 7 विधायकों के नाम बताएं जिन्हे उनके कहे अनुसार भाजपा ने सम्पर्क किया और बतायें किसने सम्पर्क किया।
गौरतलब है कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भाजपा पर आरोप लगाया था कि उनके विधायकों को तोड़ा जा रहा है, उनकी सरकार को गिराने की साजिश रची जा रही है। अरविंद केजरीवाल का दावा है कि आम आदमी पार्टी के 7 विधायकों को भजपा में शामिल होने के लिए 25 करोड़ रुपये का ऑफर दिया गया है।