Bakrid 2022: मुस्लिम समुदाय ने अदा की ईदुल जुहा की नमाज

मोहम्मद मोइन, फतेहपुर

फतेहपुर।  आज पूरे देश में ईदुल जुहा (Eid Ul Adha 2022) की नमाज बड़े ही अकीदत के साथ अदा की गई वही फतेहपुर जनपद में भी मुस्लिम समुदाय ने नमाज अकीदत के साथ अदा की

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिला के तुराब अली के पूर्वे में स्थिति ईदगाह में मुस्लिम समुदाय ने ईदुल जुहा की नमाज अदा की आज का दिन मुसलमानों के लिए बहुत ही यादगार दिन होता हैं क्यों के हजरत इस्माईल आलेह इस्लाम ने अल्लाह के हुक्म पर अपने लख्ते जिगर यानी अपने बेटे को अल्लाह की राह में कुर्बान करने का हुक्म मानते हुए अमली जामा पहनाया आज के दिन उसी सुन्नत पर चलते हुए पूरी कायनात में यादगार के तौर पर यह परंपरा मुस्लिम समुदाय मनाते हैं ईदुल जहां यानी बकरीद की नमाज अदा करने के बाद यह रस्म का सिलसिला शुरू हो जाता हैं लोग अपने हैसियत के अनुसार कुर्बानी का एहतमाम करते हैं गले मिलकर एक दूसरे को मुबारक बाद देते हैं।

वही शहर काजी अब्दुल्लाह मोईनुल इस्लाम ने बताया कि आज का दिन ईदुल जुहा का दिन हैं जिसको बकरीद लोग कहने लगे यह कुर्बानी का सिलसिला बदस्तूर इस्लामी तारीख से चला आ रहा हैं। उन्होंने बताया कि असली कुर्बानी नफ्स की हैं, देश में अमन चैन रहे फालतू बातो से बचे

Related posts

Leave a Comment