भाजपा ने राहुल गांधी का पुतला फूंका। लगाया ओछी राजनीति का आरोप

नई दिल्ली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जाति के बारे में विवाद खड़ा करने का भाजपा ने कड़ा विरोध किया है। भाजपा के दिल्ली प्रदेश ओबीसी मोर्चा ने जंतर मंतर पर जोरदार प्रदर्शन किया और साथ ही राहुल गांधी के पुतला फूंका। कार्यकर्ताओं ने मांग की कि राहुल गांधी इस मामले में पूरे राष्ट्र से माफी मांगें।दिल्ली विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष रामवीर सिंह बिधूड़ी ने प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि नरेंद्र मोदी का पूरा विश्व सम्मान करता है।

उन्हें किसी जाति या वर्ग से संबद्ध होने के कारण नहीं बल्कि पूरे विश्व में भारत का मान सम्मान और गौरव बढ़ाने के लिए जाना जाता है। तमाम बड़े देश भी मोदी के प्रभाव को स्वीकार करते हैं और हर महत्वपूर्ण मामले में उनके मार्गदर्शन की अपेक्षा करते हैं। ऐसे में राहुल गांधी द्वारा ऐसी तुच्छ टिप्पणी उनकी नीची सोच और मानसिकता को ही प्रकट करती है।

राहुल गांधी ने पूरे देश के गरीबों और पिछड़ों का अपमान किया है। इसलिए वह सभी देशवासियों से माफी मांगें। प्रदर्शनकारियों को दिल्ली प्रदेश भाजपा ओबीसी मोर्चा के अध्यक्ष सुनील यादव ने भी संबोधित किया और राहुल गांधी के बयान की निंदा की।बिधूड़ी ने कहा कि राहुल गांधी समझ चुके हैं

Related posts

Leave a Comment