BJP महिला हुंकार रैली, लता मनोज जिन्दल ने राष्ट्रीय महामंत्री डॉ. अनिल जैन को किया सम्मानित

संवाददाता, नई दिल्ली। दिल्ली भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी के नेतृत्व में दिल्ली भाजपा महिला मोर्चा की ओर से रविवार को दिल्ली के ऐतिहासिक रामलीला मैदान में महिला हुंकार रैली का आयोजन किया गया। समस्त दिल्ली से महिलाओं का एक बड़ा जन सैलाब महिला हुंकार रैली में शामिल हुआ।

जिला चांदनी चैक सदर बाजार विधानसभा से भाजपा कार्यकर्ता व प्रमुख समाजसेवक मनोज कुमार जिन्दल व पूर्व निगम प्रत्याशी लता जिन्दल भी अपने सहयोंगी कार्यकर्ताओं के साथ 2019 में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को दुबारा पीएम बनाने के लिए हुंकार रैली में शामिल हुये। इस अवसर पर लता जिन्दल ने भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री और हरियाणा व छत्तीसगढ इकाइयों के प्रभारी डॉ. अनिल जैन को सम्मानित किया, बदले में डॉ. अनिल जैन ने लता जिन्दल को गुलाब की फुल भेंट किए।

लता जिन्दल ने कहा कि आज इस हुंकार रैली से गौरव का अनुभव होता है जब दिल्ली महिला मोर्चा की बहनें ऐतिहासिक रामलीला मैदान से 2019 में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को पुनः प्रधानमंत्री बनाने का संकल्प लेती है। उन्होंने कहा कि हम अपने विधानसभा की सभी बहनों के साथ अपने महिला मोर्चा की अध्यक्षा पूनम पराशर झा जी का हृदय से आभार प्रकट करती हूं और उन्हें विश्वास दिलाती हूं कि 2019 में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को पुनः प्रधानमंत्री बनाने के लिए हम उनके साथ है।

यह भी पढ़ेंः रामलीला मैदान से भाजपा महिला मोर्चा की हुंकार, PM मोदी को पुनः PM बनाने का संकल्प

इस मौके पर भाजपा कार्यकर्ता व समाजसेवी मनोज कुमार जिन्दल ने कहा कि पूनम पराशर जी के अध्यक्षा में इस हुंकार रैली के माध्यम से दिल्ली ही नहीं देश की जनता को संदेश जाएगा कि 2019 में नरेन्द्र मोदी को पुनः प्रधानमंत्री बनाने के संकल्प के साथ दिल्ली भाजपा की महिलाओं का शंखनाद हुंकार के रूप में रामलीला मैदान में गूंज उठा।

Related posts

Leave a Comment