CM योगी का बड़ा फैसला, आगरा मुगल म्यूजियम का नाम अब छत्रपति शिवाजी महाराज होगा

यु.सि., नई दिल्ली। आगरा के मुगल म्यूजियम (Agra Mughal Museum) पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बड़ा फैसला आया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज यानी सोमवार को प्रदेश के विकास पर कई बड़े फैसला लिए हैं। मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि राज्य सरकार विकास एवं जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से प्रदेश की जनता को लाभान्वित करने के लिए प्रतिबद्ध है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रत्येक जनपद में हर परियोजना के लिए एक नोडल अधिकारी नामित किया जाए। परियोजनाओं की साप्ताहिक पाक्षिक समीक्षा की जाए। जिससे उन्हें गुणवत्तापूर्ण ढंग से निर्धारित समय-सीमा में पूरा कराया जा सके उन्होंने कहा कि निर्माण कार्यों की भौतिक प्रगति से अवगत कराते हुए यूटिलाइजेशन सर्टिफिकेट भेजा जाए। शासन स्तर पर भी प्रकरण लम्बित न रहे और स्वीकृत धनराशि समय से निर्गत की जाए।

सीएम ने कहा कि आगरा मण्डल में खारे पानी की समस्या है। मण्डल के कुछ क्षेत्र फ्लोराइड प्रभावित हैं पेयजल योजनाओं पर विशेष ध्यान दिया जाए। लोगों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के लिए अटल भूजल योजना के तहत कार्य कराया जाए। जल-जीवन मिशन की योजनाएं बढ़ाई जाएं। उन्होंने मण्डलायुक्त आगरा को निर्देशित किया कि जनप्रतिनिधिगण तथा सभी सम्बन्धित संस्थाओं के साथ समन्वय बनाकर पेयजल की समस्या का समाधान कराएं। उन्होंने मण्डल में हर घर नल योजना एवं निर्माणाधीन पाइप पेयजल योजनाओं को समयबद्ध ढंग से पूर्ण कराने के निर्देश भी दिए।

यह भी पढ़ें: प्रर्दशन: झुग्गीवासियों के हितों से पहले केजरीवाल सरकार के लिए राजनीतिक सर्वोपरि-बिधूड़ी

मुख्यमंत्री योगी के इन सभी बिंदुयों में आज जो अहम है वो आगरा के मुगल म्यूजियम को लेकर है। उन्होंने कहा कि आगरा के मुगल म्यूजियम का नाम बदलकर छत्रपति शिवाजी महाराज के नाम पर रखा जाए। आगरा स्मार्ट सिटी और अमृत योजना के कार्यों को शीघ्रता से पूर्ण किया जाए। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार से समन्वय बनाकर आगरा एयरपोर्ट के सम्बन्ध में प्रस्ताव शीघ्र प्रस्तुत किया जाए। आगरा एयरपोर्ट एवं आगरा मेट्रो के कार्य को त्वरित गति से आगे बढ़ाया जाए।

Related posts

Leave a Comment