दिल्ली में हर दिन 2 नाबालिग लड़कियों के साथ हो रहा बलात्कार-कांग्रेस

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में महिलाओं के खिलाफ एन.सी.आर.बी. रिपोर्ट के अनुसार 41 प्रतिशत अपराध में बढ़ोत्तरी हुई है। बलात्कार, यौन उत्पीड़न महिलाओं की भावनाओं के साथ खिलावड़ करके भ्रष्टाचार उन्मूलन का नारा देकर अरविन्द केजरीवाल ने दिल्ली की सत्ता संभाली थी, परंतु महिला अपराध और भ्रष्टाचार में दिल्ली पहले स्थान पर है। दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अनिल कुमार ने बुधवार को दिल्ली सरकार पर निशाना साधते यह बाते कही।

उन्होंने आगे कहा कि केजरीवाल सरकार की लापरवाही से दिल्ली अपराध की राजधानी बन गई है। राजधानी में प्रतिदिन 2 नाबालिग लड़कियों का बलात्कार हो रहा है। उन्होंने कहा कि दिल्ली की सरकार द्वारा नई आबकारी नीति लागू करने के बाद दिल्ली में चैतरफा बढ़ते हुए अपराध के मामले स्पष्ट करते है कि सरकार, दिल्ली वासियों को सुरक्षा देने में पूरी तरह नाकाम साबित हुई है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय अपराध रिकार्ड ब्यूरो (NCRB) द्वारा जारी आंकड़ों से उजागर हो चुका है राजधानी में 2020 के मुकाबले 2021 में महिलाओं और नाबालिग लड़कियों के खिलाफ यौन उत्पीड़न व बलात्कार के मामलों अप्रत्याशित उछाल आया है, क्योंकि केजरीवाल सरकार द्वारा दिल्ली में गली-गली, कौने-कौन, हर रेड लाईट पर बाजारों में, स्कूल और मंदिरों के नजदीक शराब के ठेके खोले है, जिसके कारण लोग शराब पीकर महिलाओं के साथ बेखौफ अपराध कर रहे हैं।

अनिल कुमार ने कहा कि सरकार का पुलिस और प्रशासन का कोई नियंत्रण नही है। दिल्ली में अपराध के बढ़ते ग्राफ को नियंत्रित करने की बजाय मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भाजपा पर आरोप-प्रत्यारोप लगा रहे है क्योंकि दिल्ली पुलिस केंद्रीय गृह मंत्रालय के अंतर्गत है। राजधानी में लगातार लूटपाट, चोरी, छीना झपटी, मारपीट, बालिकाओं और महिलाओं के साथ रेप, उत्पीड़न, छेड़छाड़ की घटनाऐं और यौन शोषण, दिन दहाड़ हत्याऐं और साईबर क्राईम बढ़ रहे है और दिल्ली पुलिस हर बार इन अपराधों को रोकने में विफल रही है। महिलाओं के खिलाफ अपराध इतने बढ़ गए हैं कि महिलाएं घरों और सड़कों पर कहीं भी सुरक्षित महसूस नही करती। उनके साथ शारीरिक शोषण और हत्या हर जगह हो रही है।

Related posts

Leave a Comment