हम नफरत के बाजार में मोहब्बत की दुकान खोल रहे हैं-राहुल गांधी

नई दिल्ली। संसद के दोनो सदनों में इंडिया गठबंधन के सांसदों के निलंबन के खिलाफ दिल्ली के जंतर मंतर पर कांग्रेस कार्याकर्ताओं ने अपने गुस्से इजहार करते हुए मोदी सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इंडिया गंठबंधन के बैनर तले हुए इस प्रदर्शन में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि हम सदन में गृहमंत्री के बयान की मांग कर रहे थे कि आखिर संसद में सुरक्षा की चूक कैसे हो गई? और सुरक्षा के क्या उपाय किए जा रहे हैं कि यह चूक आगे न हो। विपक्षी दलों के सांसदों द्वारा सवाल उठाने पर उन्हें सस्पेंड कर क्या संवैधानिक है। उन्होंने अफसोस जताते हुए कहा कि उच्च संवैधानिक पद पर बैठे लोगों कहना कि उक्त व्यक्ति इस जाति का आदमी है। उन्होंने कहा कि मेरे जैसे व्यक्ति का क्या हाल होता होगा, उस वक्त मुझे बोलने तक का मौका नही दिया जाता था। उन्होंने कहा कि महिलाओं के साथ बलात्कार, दलितों, मजदूरों, किसानों को मारा जा रहा है, इस पर हमें सदन में नोटिस तक नहीं पढ़ने दिया जाता। तो क्या मैं ये कहूं कि मोदी सरकार दलित को बोलने भी नहीं देती! उन्होंने कहा कि संवैधानिक पद पर बैठे लोगों को संविधान चलाना चाहिए, संवैधानिक बोलने के उस अधिकार को छीनना नही चाहिए जिसे आजादी के बाद महात्मा गांधी, अम्बेडकर और नेहरु जी ने हमें दिया है। मोदी जी और अमित शाह जी ने देश के लोकतंत्र और संविधान को खत्म करने का बीड़ा उठाया है।

राहुल गांधी ने कहा कि संसद में घुसकर लोग विरोध क्यों किया, क्योंकि वो भयंकर बेरोजगारी, महंगाई से परेशान है, कराए गए एक सर्वे के अनुसार आज के युवा के पास रोजगार नही होने के कारण वह लगभग 7.5 घंटे मोबाईल पर सोशल मीडिया पर व्यस्त रहता है। उन्होंने भाजपा पर प्रहार करते हुए कहा कि जितना आप लोगों को डराओगे, धमकाओगे, नफरत फैलाओगे, उतना इंडिया गठबंधन मोहब्बत फैलाएगा, भाईचारा, एकता फैलाएगा। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार के नुमाईदों ने 150 सांसदों को निलंबित करके देश की 60 प्रतिशत जनता का मुंह बंद करने की कोशिश की है। उन्होंने कहा कि देश में जनतंत्र और संविधान को बचाना है तो हमें मोदी सरकार को सत्ता से दूर करना होगा। ये लड़ाई नफरत और मोहब्बत के बीच में है। हम नफरत के बाजार में मोहब्बत की दुकान खोल रहे हैं। भाजपा जितनी नफरत फैलाएगी, इंडिया गठबंधन उतनी ही मोहब्बत फैलाएगा।

Related posts

Leave a Comment