शिक्षक दिवस के अवसर पर युवा राजद ने राजद प्रदेश अध्यक्ष को किया सम्मान

पटना। शिक्षक दिवस (Teachers Day) के शुभ अवसर पर युवा राजद (Rashtriya Janata Dal) के प्रदेश अध्यक्ष सह विधान परिषद सदस्य मोण्कारी सोहैब एवं युवा राजद के प्रदेश प्रवक्ता अरुण कुमार यादव ने युवा राजद की ओर से राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह को अंगवस्त्रए पाग और बुक भेंट कर सम्मान और कृतज्ञता प्रकट किया।

युवा राजद के प्रदेश अध्यक्ष मोण्कारी सोहैब एवं प्रदेश प्रवक्ता अरुण कुमार यादव ने कहा कि पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह से युवा राजद के कार्यकर्ताओं को एक शिक्षक के रूप में निरंतर मार्गदर्शन मिलते रहा है। जिसके कारण युवा राजद के कार्यकर्ता संगठित और अनुशासित होकर राजद प्रमुख लालू प्रसाद के नीति सिद्धान्तों एवं विचारधाराओं को उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के नेतृत्व में अनवरत गांव.गांव पहुंचा रहे हैं। जगदानंद के कुशल नेतृत्व में राज्यस्तरीय पार्टी के संगठन प्रदेश से लेकर वार्ड स्तर तक धारदार और मजबूत हुई है।

Related posts

Leave a Comment