महिला दिवस: राजद ने कहा, बिहार में महिलाएं कहीं भी सुरक्षित नहीं

बिहार ही नहीं पूरे देश में आज महिलाओं के खिलाफ अत्याचार बढ़ा है।

पटना। महिला दिवस के मौके पर राष्ट्रीय जनता दल (RJD) महिला प्रकोष्ठ ने बढ़ते अपराध पर सेमिनार का आयोजन किया कार्यक्रम का शुभारंभ राजद के महिला प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष डाॅ0 कांति सिंह के द्वारा किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानन्द सिंह, पूर्व विधान सभा अध्यक्ष उदय नारायरण चैधरी, पूर्व शिक्षा मंत्री वृषण पटेल, राजद के राष्ट्रीय प्रवक्ता सारीका पासवान उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षयता राजद महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष डाॅ0 उर्मिला ठाकुर द्वारा किया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राजद महिला प्रकोष्ठ कि राष्ट्रीय अध्यक्ष डाॅ0 कान्ति सिंह कहा कि महिलाएं अगर दुर्गा काली का रूप धारण कर ले तो समाज में फैले दानवों को नाश करने में सक्षम है। पूरे बिहार ही नहीं पूरे देश में आज महिलाओं के खिलाफ अत्याचार बढ़ा है। उन्होंने कहा, राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ने महिलाओं के सम्मान के जो कार्य किए वो बड़ा ही सराहनीय है। उन्होंनें बिहार में प्रथम महिला मुख्यमंत्री प्रदान किया एवं मुझे भी केन्द्र में मंत्री बनाया, उन्होंने कहा कि समाज के अंतिम पैदान पर बैठी महिला भगवतिया देवी को लोकसभा भेज कर महिलाओं को सम्मान देने का कार्य किया।

राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानन्द सिंह ने कहा कि आज बिहार में महिलाएं कहीं भी सुरक्षित नहीं है। उन्होंनें कहा कि अन्नत अपराध जिसकी कोई सीमा नहीं है, पर चर्चा करना बेईमानी होगी। आज अवश्क्ता है कि महिलाओं को अपराध के विरूध स्वयं सजग हो कर लड़ना होगा। साथ उहोंने कहा कि राजद महिला के पदाधिकारी गांव-गांव जा कर महिलाओं को अपने अधिकार व कर्तव्य के प्रति सजग करें। उन्होंने कहा कि महिलाएं अगर चाहे तो अपराधी को ही नहीं बल्की अपराधियों को संक्षरण देने वाली सरकार को भी उखाड़ कर फेक सकती है। उन्होंनें कहा कि महिलाओं के बिना पुरूष अधूरा है। यह संकृति प्राचीन काल से हीं चली आ रही है। सीता के बिना राम, राधा के बिना कृष्ण कि परिकल्पना नहीं कि जा सकती है।

Related posts

Leave a Comment