भाजपा जिला महिला मोर्चा ने कमल सखी संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया

शास्त्री नगर। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा का कमल सखी संवाद कार्यक्रम का आयोजन सोमवार को जिला चांदनी चौक, शास्त्री नगर में किया गया। प्रदेश अध्यक्ष महिला मोर्चा पूनम पराशर की अध्यक्षता में महिला मोर्चा की शास्त्री नगर, मंडल उपाध्यक्ष अन्नु अरोड़ा के निवास स्थान पर किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा जिला चांदनी चौक, महिला मोर्चा की अध्यक्ष गीता चैहान, पूर्व महिला अध्यक्ष सीमा निगम,  मंत्री मोनिका छाबड़ा, लता राजपुत आदि शामिल हुई। कार्यक्रम की शुरुआत सर्वप्रथम कमल सखी संवाद के तहद कमल का निसान बनाकर किया गया। शास्त्री नगर महिला मोर्चा के सभी महिलाओं के द्वारा मुख्य अतिथि जिला अध्यक्ष गीता चैहान, सीमा निगम, और मोनिका छाबड़ा को फूलों की माला पहनाकर उनका स्वागत किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि गीता चैहान ने कहा कि देश के लोकप्रिय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उज्वला योजना के तहद गरीब महिलाओं को गैस सलेन्डर दिया। प्रधानमंत्री ने गृहणी बहनों को
12 रूपय में खाते खुलवाए है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के कार्यों, उनके योजनाओं को जन जन तक पहुंचाना हमारी जैसी बहनों का पहचाना हैं। ‘बूत जीता चुनाव जीता’ का आवहान करते हुए सीमा निगम ने कहा कि हम सब महिलाओं की एकता ही प्रधानमंत्री श्री मोदी जी की ताकत है। मंडल उपाध्यक्ष अन्नु अरोड़ा की तारीफ करते हुए सीमा ने कहा कि कमल सखी कार्यक्रम को अन्नू ने बहुत अच्छे तरीके से किया। उन्होंने दिल्ली सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि केजरीवाल सरकार निक्कमों की सरकार है चुनाव के समय घर घर जाकर केजरीवाल के पोल खोलेंगे। मोनिका छाबड़ा ने कहा कि केजरीवाल बिजली, पानी, बस फ्री करके दिल्ली को अपंग बना दिया है। दिल्ली को पीने की साफ पानी नही मिल रहा, हमें फ्री नही साफ पानी चाहिए। इस अवसर पर अन्नु अरोड़ा ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी महिलाओं के हित में कई बड़ी और ऐतिहासिक कार्य कर उनका सम्मान बढ़ाया है। कहा की हम सभी एक साथ मोदी जी का साथ दें ताकि ज्यादा से ज्यादा सदस्य बनकर मोदी जी को और संगठन को मजबूत बनाने में हम सहयोग कर सकें। ताकि उज्जवला योजना सहित ऐसी बहुत सी योजनाओं द्वारा मोदी जी गरीबों का भला करते रहें।

Related posts

Leave a Comment