मेयर का डर दिखाकर विधायक करवा रहा है नगर निगम द्वारा व्यापारी उत्पीड़न!

शास्त्री नगर। दिल्ली नगर निगम (MCD) में आम आदमी पार्टी (AAP) के मेयर बने हुए चार दिन भी नही हुए और आप पार्टी के विधायक क्षेत्र में व्यापारी उत्पीड़न अभियान चला रहे है। मामला सदर विधानसभा के अंतरगत आने वाला वाॅर्ड 70 शास्त्री नगर का है जहां मेयर का डर दिखाकर नगर निगम के अधिकारियों पर दबाव बनाया जा रहा है। क्षेत्रिय भाजपा निगम पार्षद ने आरोप लगया है कि नगर निगम चुनाव में बहुमत पाने के बाद से आप पार्टी के विधायक निगम के अधिकारियों पर दबाव डाल कर व्यापारियों का उत्पीड़न करवा रहा हैं।

गौरतलब है कि बीते सोमवार को क्षेत्र में भाजपा कार्याकर्ता एवं जिन लोगों ने निगम चुनाव में आप पार्टी को वोट नही किया उनके दुकानों से नगर निगम के द्वारा समान उठा लिया गया। आज यानी शुक्रवार को क्षेत्र की हौजरी बाजार में व्यापारियों के दुकानें की आगे बुल्डोजर अभियान चलाया गया।

हौजरी बाजार में निगम के द्वारा हो रहे कार्यवाही के दौरान मौके पर पहुंचे संवाददाता ने जब निगम अधिकारी से जानने की कोशिश कि तो निगम के एक अधिकारी ने अपनी पहचान गुप्त रखने के एवज में बताया कि दिल्ली नगर निगम में आप पार्टी की सरकार बन गई है और हम पर विधायक का दबाव है! हमें भी तो अपनी नौकरी बचानी है।

बता दें कि क्षेत्र में पिछले पाॅच वर्षों से आम आदमी पार्टी के निगम पार्षद था, उस दौरान हौजरी बाजार में जबरदस्त अतिक्रमण रहा लेकिन एक बार भी विधायक या पूर्व पार्षद ने अवाज नही उठाई लेकिन चुनाव हारने के पश्चात बदले की भावना से व्यापारी उत्पीड़न किया जा रहा है।

Related posts

Leave a Comment