सदर विधानसभाः शास्त्री नगर भाजपा मंडल ने सुना पीएम मोदी की मन की बात

नई दिल्ली। सदर विधानसभा भारतीय जनता पार्टी शास्त्री नगर मंडल की ओर से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मन की बात सुनने के लिये एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में दिल्ली प्रदेश महामंत्री रविन्द्र गुप्ता ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सम्बोधन को सामूहिक रूप से सुना। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष हरिकिशन गुप्ता, युवा मोर्चा के अध्यक्ष गौरव अरोड़ा, मंडल पदाधिकारी व महिला कार्यकताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। मन की बात कार्यकर्म के पश्चात भाजपा सदस्यता का भी आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने भाजपा की सदस्यता ली। प्रदेश महामंत्री रविन्द्र गुप्ता ने लोगों को भाजपा की सदस्यता दिलाई।

बता दें कि भाजपा दिल्ली प्रदेश ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मन की बात सुनने के लिये सभी 280 मंडलों में कार्यक्रम आयोजित किया। जिसमें प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी सहित कैबिनेट मंत्री, सभी सांसद, विधायक, सभी पार्षद, सभी प्रदेश पदाधिकारी, जिला पदाधिकारी, मण्डल पदाधिकारी एवं भाजपा के लाखों कार्यकर्ताओं के अलावा बड़े पैमाने पर स्थानीय लोगों के साथ मन की बात कार्यक्रम को दिल्ली के अलग अलग स्थानों पर एक साथ सुना गया। मन की बात कार्यक्रम को सुनने के बाद सभी कार्यकर्ताओं ने क्षेत्र में संगठन पर्व सदस्यता अभियान के तहत जन सम्पर्क के माध्यम से समाज के सभी वर्ग के लोगों को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता दिलवाई।

पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व राज्यसभा सांसद विजय गोयल अपने आवास 10 अशोक रोड में, राष्ट्रीय मंत्री सरदार आर पी सिंह इन्द्रपुरी में, प्रदेश संगठन महामंत्री सिद्धार्थन न्यू अशोक नगर में, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सतीश उपाध्याय मालवीय नगर में, मिजोरम प्रभारी पवन शर्मा उत्तम नगर में, प्रदेश महामंत्री कुलजीत सिंह चहल सरोजनी नगर में, रविन्द्र गुप्ता शास्त्री नगर में और राजेश भाटिया नारायणा में आयोजित मन की बात कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सम्बोधन को सामुहिक रूप से स्थानीय लोगों के साथ सुना।

#सदरविधानसभा #प्रधानमंत्रीनरेन्द्रमोदी #मनकीबात

Related posts

Leave a Comment