स्वतंत्रता दिवस पर कांग्रेसजनों ने किया ध्वजारोहण, स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को किया नमन

अल्मोड़ा, संजय अग्रवाल
यु.सि.। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला कांग्रेस कार्यालय अल्मोड़ा में कांग्रेसजनों ने झन्डारोहण कर मिष्ठान वितरण किया। इस अवसर पर कांग्रेसजनों ने स्वतंत्रता संग्राम के अमर शहीदों का स्मरण कर उन्हें नमन किया तथा श्रद्वासुमन अर्पित किये। इस अवसर पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष पीताम्बर पान्डेय ने कहा कि आजादी से पूर्व अंग्रेजों के अत्याचारों और अमानवीय व्यवहारों से त्रस्त भारतीय जनता एकजुट हो इससे छुटकारा पाने हेतु कृतसंकल्प हुई।सुभाषचंद्र बोस, भगतसिंह,चंद्रशेखर आजाद जैसे महान वीरों ने क्रांति की आग फैलाई और देश की आजादी के लिए अपने प्राणों तक की आहुति दे दी। सरदार वल्लभभाई पटेल,गांधीजी,नेहरूजी ने सत्य,अहिंसा और बिना हथियारों के स्वतंत्रता संग्राम की लड़ाई लड़ी। देश की आजादी के लिए इन स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों द्वारा सत्याग्रह आंदोलन किए गये,लाठियां खाई गयी, कई बार इन्हें जेल भी जाना पड़ा और इन वीर सेनानियों के ढृढसंकल्प ने अंग्रेजों को हमारा देश छोड़कर जाने पर मजबूर कर दिया। 15 अगस्त 1947 के दिन हमें आजादी मिली और यह दिन हमारे लिए स्वर्णिम दिन बना। पूर्व विधायक मनोज तिवारी नज स्वतंत्रता दिवस पर सभी देशवासियों को शुभकामनाएं प्रेषित की। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष पीताम्बर पान्डेय,नगर अध्यक्ष पूरन सिंह रौतैला,महिला जिलाध्यक्ष लता तिवारी, प्रदेश महामंत्री प्रीति बिष्ट, यूथ जिलाध्यक्ष निर्मल रावत, नगर सचिव गीता मेहरा, संजय दुर्गापाल, जिला प्रवक्ता राजीव कर्नाटक, जिला सचिव दीपांशु पान्डेय, मुकेश नेगी, सुरेश परदेशी, पूनम आर्या, फाकिर खान, लीला जोशी, जितेन्द्र प्रसाद, चन्द्रकुमार फौजी दिनेश जोशी, राबिन भण्डारी, राधा बिष्ट, नारायण रौतैला सहित अनेकों कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ेंः अल्मोड़ा भाजपा ने शहीदों को नमन कर श्रद्धासुमन अर्पित किया गया

Related posts

Leave a Comment