Bihar: राज्यसभा सांसद के रूप में निर्विरोध चुने जाने पर प्रदेश अध्यक्ष ने किया स्वागत

पटना। राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश अध्यक्ष जगदानन्द सिंह के नेतृत्व में राजद के दोनों उम्मीदवार मनोज कुमार झा एवं संजय यादव के राज्यसभा सांसद के रूप में निर्विरोध चुने जाने पर राज्य कार्यालय में दोनों का स्वागत किया गया।इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष जगदानन्द सिंह ने कहा कि लालू प्रसाद के विचारों को मजबुती के साथ आगे बढ़ाने में इन दोनों की अहम भूमिका रही है और तेजस्वी प्रसाद यादव के साथ रहकर वर्षों से पार्टी के लिए काम करते रहे हैं। बिहार से लेकर दिल्ली तक दोनों ने…

CM धामी ने अयोध्या में रामलला के दर्शन किए

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने कैबिनेट सहयोगियों के साथ अयोध्या में रामलला के दर्शन किए। इस दौरान सभी बेहद उत्साहित और भक्ति भाव में डूबे हुए नजर आए।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मंत्रिमंडल में अपने सहयोगियों सतपाल महाराज, प्रेमचंद अग्रवाल, सुबोध उनियाल, डॉ धन सिंह रावत, रेखा आर्य एवं राज्यसभा सांसद नरेश बंसल के साथ जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचे, जहां से वे अयोध्या धाम के लिए रवाना हुए। अयोध्या में महर्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा में पहुंचे पर मुख्यमंत्री धामी और उनके सहयोगियों का भव्य स्वागत हुआ। इस दौरान पूरा परिसर…

कांग्रेस ने राव के लिए दरवाजा नहीं खोला था, वहीं मोदी ने भारत रत्न सम्मान दिया

-हरेश कुमार पीवी नरसिम्हाराव भारत के ऐसे प्रधानमंत्री रहे, जिन्होंने नेहरू की आर्थिक नीतियों को पूरी तरह बदलकर देश को आर्थिक विकास के रास्ते पर लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। विधि का विधान देखिए कि पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने उम्र का हवाला देते हुए नरसिम्हा राव का टिकट काट दिया था, लेकिन नियति को कुछ और ही मंजूर था। चुनाव प्रचार के दौरान तमिलनाडु के श्रीपेरंबदूर में लिट्टे आतंकवादियों के आत्मघाती हमले में राजीव गांधी की हत्या कर दी। राजीव गांधी की हत्या के बाद कांग्रेस की सरकार सत्ता…

Bihar: राम भक्तों को लेकर रवाना हुई आस्था स्पेशल ट्रेन, विजय सिन्हा ने दिखाई झंडी

पटना। अयोध्या जाने वाले श्रद्धालुओं को लेकर आस्था स्पेशल ट्रेन रवाना हुई। पटना जंक्शन से राम भक्तों को लेकर जाने वाली आस्था स्पेशल ट्रेन को उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने झंडी दिखाकर रवाना किया। इस मौके पर विधायक नितिन नवीन और संजीव चौरसिया भी मौजूद रहे। इस दौरान पटना जंक्शन जय श्रीराम के नारे से गूंज उठा। इस मौके पर उप मुख्यमंत्री सिन्हा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सनातन के प्राचीन वैभव को पुनर्जीवित करने में लगे हैं। उन्होंने कहा कि 500 सालों के बाद न केवल टेंट में रह…

UP: संकल्पों के साथ आगे बढ़ रही भारत की सांस्कृतिक और आध्यात्मिक यात्रा

संभल कल्कि धाम के शिलान्यास के लिए संभल पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि भारत अब पराभव से विजय की ओर प्रस्थान करने वाला राष्ट्र बन गया है। हम पर सैकड़ो वर्षों से आक्रमण हुए। कोई और देश होता तो नष्ट हो गया होता। हम फिर भी डटे हैं। सदियों के बलिदान अब फलीभूत हो रहे हैं। जैसे लंबे समय से पड़ा बीज वर्षा काल में अंकुरित होता है। प्रधानमंत्री ने कहा कि जैसे प्रमोद कृष्णम् यहां मंदिर बना रहे हैं, वैसे ही ईश्वर ने मुझे राष्ट्र रूपी मंदिर…