अंतर्राष्ट्रीय योग दिवसः मुख्यमंत्री ने राज्य को हेल्दी और स्वस्थ बनाने की, कि संकल्प

रांची। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर झारखण्ड के मुख्यमंत्री रघुवर दास ने पूरी दुनिया को स्वस्थ रहने का संदेश दिया। उन्होंने रांची के प्रभात तारा मैदान में समस्त झारखण्डवासियों को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हेल्दी झारखण्ड स्वस्थ झारखण्ड बनाना है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि मनुष्य केवल एक शरीर नहीं है अपितु यह मन और आत्मा का संसार है। योग केवल शरीर के साथ मन की शान्ति और आत्मा को पूर्ण विस्तार भी देता है। यह सुख और खुशी प्राप्त करने का भी सच्चा माध्यम है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी नेयोग को समस्त विश्व मे आधिकारिक मान्यता दिलाया है जिससे आज योग का सम्पूर्ण विश्व में विस्तार हो गया है।

इस अवसर पर अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय के केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने कहां कि योग सेहत के खजाने का गोल्डन चाबी है। हमारे प्रधानमंत्री की पहल पर आज हर भारतवासी गौरवान्वित है कि उसकी सदियों पुरानी उपलब्धि को पूरा विश्व न केवल मान रहा है बल्कि उसका अनुसरण कर रहा है। उन्होंने कहा कि झारखण्ड के मुख्यमंत्री रघुवर दास स्वयं योग के पथ प्रदर्शक हैं और हम सब के लिए प्रेरणा के स्रोत भी हैं।

इस अवसर पर राज्य के स्वास्थ्य मंत्री रामचन्द्र चंद्रवंशी ने कहा कि योग के माध्यम से राष्ट्र निर्माण हो रहा है और जीवन में सदाचार को बढ़ावा मिल रहा है। ध्यान और समाधि के महत्व को दुनिया समझ रही है।

Related posts

Leave a Comment