बाढ़ का कहरः एक महीने के भीतर ढह गया 263 करोड़ का पुल, आरजेडी ने की कार्रवाई की मांग

बिहार छपरा। बिहार में बारिश के कारण जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। पिछले कई दिनों से हो रहे बारिश से बिहार में बाढ़ कहर बरपा रहा है। छपरा के समीप गोपालगंज में बना सत्तरघाट महासेतु बाढ़ के कहर से ढह गया है। सत्तरघाट महासेतु गिरने से कई जिलों का अवागमन बाधित हो गया है।

यह पुल 263 करोड़ की लागत से बना हुआ था। गौर करने वाली बात यह है कि पुल का उद्वाटन पिछले महीने 16 जून को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के द्वारा किया गया था और महज एक महिनें के भीतर सत्तरघाट महासेतु नीचे आ गया।

सत्तरघाट महासेतु के ढहने पर राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के नेता तेजस्वी यादव ने प्रदेश मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साधा है। उन्होंने इस पुल में भ्रष्टाचार की बात कही है। यादव ने ट्वीट कर कहा कि 263 करोड़ के लागत से 8 साल में बना लेकिन मात्र 29 दिन में ढह गया पुल। संगठित भ्रष्टाचार के भीष्म पितामह नीतीश जी इस पर एक शब्द भी नहीं बोलेंगे। तेजस्वी यादव ने नीतिश सरकार पर कटाक्ष किया कहा, साइकिल से रेंज रोवर की सवारी कराने वाले भ्रष्टाचारी सहपाठी पथ निर्माण मंत्री को बर्खास्त करेंगे। कहा, बिहार में चारों तरफ लूट ही लूट मची है।

गौरतलब है कि तेजस्वी यादव ने सत्तरघाट महासेतु को लेकर नीतिश सरकार से भ्रष्टाचारी अधिकारियों और राज्य पथ निर्माण मंत्री को बर्खास्त करने की मांग किया है।

Related posts

Leave a Comment