बूथ लूट कर चुनाव जीतने के विपक्ष के मंसूबे ध्वस्त-सम्राट

पटना। वीवीपेट को लेकर बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष व उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने विपक्षी दलों पर प्रहार किया है कहा, सुप्रीम कोर्ट ने वीवीपेट को लेकर दायर सभी याचिकाओं को खारिज कर बूथ लूट कर चुनाव जीतने के विपक्ष के मंसूबे को ध्वस्त कर दिया है। ईवीएम पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद बिहार में राजद जैसे दल के मतपेटियां लूटने वालों को करारा जवाब मिला है। उन्होंने कहा कि डेढ़ दशक तक बिहार में बूथ लूट और चुनाव के दौरान हिंसा का नंगा खेल खेलने वाला राजद…

bihar: देश परिवारवाद से चिढ़ रहा है-रविशंकर प्रसाद

पटना। पूर्व केंद्रीय मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता रविशंकर प्रसाद ने कहा कि एनडीए का एजेंडा स्पष्ट है। अब तक क्या किया और क्या करेंगे हम बता रहे हैं लेकिन विपक्ष के पास बिहार के विकास का एजेंडा क्या है, यह उन्हें बताना चाहिए। उन्होंने लालू प्रसाद के सामाजिक न्याय को छलावा बताते हुए कहा कि बिहार में प्रमाणिक सामाजिक न्याय मोदी की अगुवाई में ही आएगा क्योंकि हम समावेशी विकास की बात करते हैं। भाजपा मीडिया सेंटर में एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री प्रसाद…

bihar: निषाद को पार्टी पर भरोसा रखना चाहिए था, उनका पार्टी छोड़ना आत्मघाती कदम हैं!

पटना। बिहार के गन्ना उद्योग मंत्री कृष्णनंदन पासवान ने मुजफ्फरपुर के सांसद अजय निषाद के भाजपा को छोड़कर अन्य पार्टी में जाने पर उन्हें शुभकामना देते हुए कहा कि भाजपा ने उन्हें और उनके परिवार को काफी सम्मान दिया है। कई बार उन्हें पार्टी ने लोकसभा में भेजा। भाजपा सांगठनिक पार्टी है। संगठन की संरचना के लिए बदलाव एक प्रक्रिया है, इसी के तहत कार्यकर्ता बड़े से बड़े पदों पर बैठते भी हैं और चुनाव भी लड़ते हैं। पासवान ने कहा कि इस चुनाव में युवाओं को तरजीह दी गयी…

कमिटमेंट और गारंटी वाली पार्टी है भाजपा-सम्राट चौधरी

पटना। भाजपा प्रदेश कार्यालय में आज आयोजित मिलन समारोह में लोजपा के प्रदेश महासचिव सह विधानसभा चुनाव के पूर्व प्रत्याशी राजीव कुमार ठाकुर तथा मुखिया श्रवण ठाकुर अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। इन सभी लोगों को भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सह बिहार के उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई और पार्टी में स्वागत किया। इस मिलन समारोह को संबोधित करते हुए चौधरी ने कहा कि भाजपा कमेंटमेंट और गारंटी वाली पार्टी है। भाजपा जो कमिटमेंट करती है उसे वह गारंटी के…

Bihar: भजपा ने किया होली मिलन समारोह का आयोजन

बिहार। बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने शुक्रवार को होली मिलन समारोह का दीप प्रज्ज्वलित कर उद्घाटन किया और रंगों का महापर्व होली की सभी को शुभकामनाएं दी।होली का त्योहार आपसी भाईचारे और प्रेम का संदेश देता है। हमें रंगों के इस पर्व को मिल-जुलकर मनाना चाहिए और परस्पर प्रेम एवं सद्भावना का परिचय देना चाहिए। होली मिलन समारोह में सभी नेतागण ने एक-दूसरे को अबीर टीका लगाकर होली की शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर बड़ी संख्या में उपस्थित लोगों ने स्वादिष्ट व्यंजन का आनंद लिया और सांस्कृतिक कार्यक्रम में…