सदर बाजार और मॉडल टॉउन AAP विधायकों के कार्यालय पर भाजपा का प्रदर्शन

चांदनी चौक। दिल्ली भाजपा जिला चांदनी चौक के कार्यकताओं ने आज यानी शुक्रवार को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के इस्तीफे की मांग को लेकर जिले के सभी आम आदमी पार्टी के विधायकों के कार्यालय पर प्रदर्शन किया। इस दौरान जिला चांदनी चौक भाजपा अध्यक्ष सरदार कुलदीप सिंह के साथ मॉडल टॉउन से निगम पार्षद विकेश सेठी और भारी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं ने आप पार्टी के विधायक अखिलेशपति त्रिपाठी के कार्यालय पर प्रदर्शन किया।

सदर बाजार से आम आदमी पार्टी के विधायक सोमदत्त के कार्यालय पर भाजपा जिला चांदनी चौक के महामंत्री प्रवीण जैन, जिला उपाध्यक्ष संजीव सभ्भरवाल, स्थानीय निगम पार्षद मनोज जिन्दल, भाजपा नेता जय प्रकाश जेपी के साथ सदर विधानसभा के तमाम भाजपा कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री केजरीवाल के इस्तीफे की मांग की।
इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने एक शुर में कहा कि अगर आम आदमी पार्टी को दिल्ली में शासन करना है तो अरविंद केजरीवाल को इस्तीफा देना होगा। उन्होंने आम आदमी पार्टी पर आरोप लगाते हुए कहा कि नेताओं की ऐसी कौन सी मजबूरी है कि उन्हें एक भ्रष्ट व्यक्ति को अपना मुख्यमंत्री मानना पड़ रहा है?

Related posts

Leave a Comment