Delhi: कांग्रेस, भाजपा सांसदों के 10 वर्षों की कार्यों को उजागर करने के लिए अभियान चलायेगी।

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस नेता सुभाष चौपड़ा को चुनाव प्रबंधन और समन्वय समिति का चेयरमैन नियुक्त किया।
नई दिल्ली। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने लोकसभा चुनाव के लिए पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुभाष चौपड़ा को चुनाव प्रबंधन कमेटी और समन्वय समिति के चेयरमैन की नियुक्ति की है। दिल्ली प्रभारी दीपक बावरिया ने केंद्रीय नेतृत्व की मंज़ूरी से ये घोषणा की है।
दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अरविन्दर सिंह लवली ने कहा कि श्री चौपड़ा को चुनाव प्रबंधन और समन्वय कमेटियों में संसदीय चुनाव के रणनीति बनाने और कार्यशैली का अच्छा अनुभव है। श्री लवली ने बीजेपी पर प्रहार करते हुए कहा है कि भाजपा की केंद्र सरकार और उनके सांसदों के 10 वर्षों की विफलताओं को उजागर करने के लिए आक्रामक चुनाव प्रचार अभियान चलाऐगी। कांग्रेस दिल्ली की लोकसभा सीटों को जीतने के लिए कोई कोर कसर नही छोड़ेगी

कांग्रेस, भाजपा सांसदों के 10 वर्षों की कार्यों को उजागर करने के लिए अभियान चलायेगी।

Related posts

Leave a Comment