सिटिजन बिल किसी हिन्दू-मुसलमान के लिए नहीं है-PM

प्रमोद गोस्वामी,
जो मुसलमान हिन्दुस्तान की मिटृी के हैं, जिनके पुरखे मां भारती के संतान हैं उनके उपर बिल का कोई लेना-देना नही है।
नई दिल्ली। नागरिकता संशोधन बिल पर देश में हो रहे हिंसा पर प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि रजनीतिक दल तरह-तरह के अफवाह फैला रहे हैं, इसका फायदा सिख, ईसाई, बौद्ध यहां जो भी रहते है उन सबको मिला। पीएम ने कहा मैं एक बिल में लोगों को अधिकार दे रहा हूं और राजनीतिक दल भ्रम फैला रहा है कि मोदी छीनने का काम कर रहा है। मैं चुनौती देता हूं मेरे काम की पड़ताल करो।हमने कभी धर्म के बारे में नही पूछा। फिर क्यों यह आरोप लगाया जा रहा है। देश में हो रहे हिंसा, आगजनी पर पीएम ने कहा कि विरोध करना है तो मोदी का करो। गुस्सा निकालो पुतला पर जूता मारो, लेकिन देश की संपत्ति मत जलाओ, ऑटोरिक्शा, झोंपड़ी मत जलाओ। पीएम मोदी ने कहा, सिटिजन बिल किसी हिन्दू-मुसलमान के लिए नहीं है। इस कानून से देश के 130 करोड़ लोगों का कोई लेना-देना नही है। जो मुसलमान हिन्दुस्तान की मिटृी के हैं, जिनके पुरखे मां भारती के संतान हैं उनके उपर बिल का कोई लेना-देना नही है। पीएम ने कहा, कुछ लोग सफेद झूठ बोल रहे हैं, नापाक खेल खेल रहे हैं। यह गरीबों के खिलाफ भ्रम फैला रहे हैं। यह बिल पाकिस्तान, अगानिस्तान और बंगलादेश से प्रताड़ित हुए अल्पसंख्यक लोगों के लिए है।

पीएम मोदी ने कहा कि कुछ दलित नेता बिना सुने इसमें कूद गए हैं। दलित परिवार से पाकिस्तान में बंधुआ मजदूर बनाकर रखा गया था। उन बेटियों पर अत्याचार हुआ है, धर्म परिर्वतन किया जाता है ऐसे शोषण के कारण देश में आकर रह रहे है। रिमोट कंट्रोल की राजनीति करने वालों से कहना चाहता हूं इन लोगों से आप को तकलीफ क्यों है, वह अपना धर्म और इज्जत बचाने के लिए आए हैं। नागरिकता संशोधन बिल छिनने के लिए, नही देने के लिए है।

कांग्रेस पर बोलते हुए पीएम मोदी ने कहा, गांधी सरनेम का फायदा उठरने वालों मोदी को मानो या मत मानो, लेकिन गांधी को तो मानो। महात्मा गांधी ने कहा था, पाक के शरणार्थी जब चाहे भारत आ सकता है। पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने संसद में कहा था, बांगलादेश से आए उत्पीड़ण वाले लोगों को जगह देना चाहिए। असम कांग्रेस नेता तरुण गोगोई ने कहा था बांगलादेश से आ रहे है, उन्हें मदद किया जाए। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भी कहा था कि जो हिन्दू या सिख पाकिस्तान से भागकर आए हैं उनकी मदद की जाए।

रामलीला मैदान से प्रधानमंत्री मोदी ने बंगाल के मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर कटाक्ष करते हुए कहा कि दीदी आपको क्या हो गया है, क्यों बदल गई हो, बंगाल की जनता पर भरोसा करो उनको अपना दुश्मन क्यों मान रही हो। पीएम ने कहा, यह वही दीदी है जो संसद में कह रही थी कि बांग्लादेश के धुसपैठियों को रोका जाए और शरणार्थियों को जगह दिया जाए। आज वह नागरिकता पर सवाल उठा रही है। देश देख रहा है आप किसका साथ दे रही हैं। भारत की जनता ने उनको नकार दिया है। कम्युनिस्ट पार्टी के नेता ने संसद में कहा था, बांग्लादेश से आए लोगों की मदद की जाए, आज वे मना कर रहे हैं। उनका असली चेहरा सामने आ रहा है। वोट बैंक की राजनीति कर रहे हैं, इसलिए वह लोग अफवाह फैला रहे हैं।

नीतिश कुमार का बगैर नाम लिए पीएम ने कहा, कुछ लोग कह रहे है कि अपने राज्य में बिल लागू नहीं होने देंगे। मैं उनको कहना चाहूंगा अपने राज्य के किसी कानून के जानकार से बंद कमरे में जानकारी लें कि यह बिल है क्या।

Related posts

Leave a Comment