AAP का MCD के खिलाफ प्रदर्शन, स्थाई समिति ने कहा, टैक्स का बोझ जनता पर नही डाल रहे

यु.सि., नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी आज सिविक सेंटर के बाहर अपने समस्त निगम पार्षदों के साथ उत्तरी नगर निगम के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। आप का आरोप है कि नगर निगम चार प्रकार के टैक्स जिनमें प्रोफेशनल टैक्स, हाउस टैक्स, प्रॉपर्टी ट्रांसफर टैक्स तथा विद्युत टैक्स की मार जनता पर थोप रही है। आप नेता दुर्गेश पाठक ने अपने समस्त निगम पार्षदों के साथ सिविक सेंटर के बाहर चार टैक्स के खिलाफ विरोध प्रदर्शन का किया।

दुर्गेश पाठक कहा, उत्तरी दिल्ली नगर निगम यह चारों प्रस्ताव लाने की तैयारी कर रही है। पाठक ने कहा कि आप के इस प्रदर्शन के कारण उत्तरी नगर निगम को घुटने टेकने पड़े और उत्तरी नगर निगम ने इन चार प्रकार के टैक्स के प्रस्ताव को वापस लिया।

यह भी पढ़ेंः AAP को जबरदस्त झटका सैकड़ों कार्यकर्ता भाजपा में शामिल कहा, मोदी सरकार से प्रभावित

हालांकि उत्तरी नगर निगम स्थाई समिति के अध्यक्ष छैल बिहारी गोस्वामी का कहना है कि आम आदमी पार्टी अर्नगल बाते कर रही है कहा, प्रस्ताव को नही लाना निगम का अपना फैसला हैं। उन्होंने कहा कि हम जनता के नुमाइंदें होने के कारण किसी प्रकार के टैक्स का बोझ जनता पर नही डाल रहे है। उन्होंने केजरीवाल सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि ऐसे महामारी में भी दिल्ली सरकार निगम का अपना हम नही दे रही है और विज्ञापन में करोड़ों खर्च कर रहा हैं।

Related posts

Leave a Comment