Women’s Day: बिहार की पहली मुख्यमंत्री बनी हमारी माता हमारे लिए सौभाग्य की बात-तेजस्वी

पटना। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस (International Women’s Day) के अवसर पर बिहार प्रदेश राष्ट्रीय जनता दाल (RJD) कार्यालय में राजद महिला प्रकोष्ठ की ओर से सत्ता में महिलाओं की समुचित भागीदारी पर विचार गोष्ठी आयोजित किया गया। जिसकी अध्यक्षता राजद महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष उर्मिला ठाकुर और संचालन प्रदेश उपाध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ अनीता भारती ने की।

इस अवसर पर सभा को संबोधित करते हुए नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव ने कहा कि आज अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर सभी माता-बहनों को दिल से महिला दिवस की बधाई देता हूं। उन्होंने आगे कहा कि चाहे कोई भी क्षेत्र हो महिलाएं हमेशा आगे रहती हैं। हमारी बहने जहां फाइटर प्लेन चलाती हैं वहीं हर क्षेत्र में उसी मुस्तैदी से काम करती हैं। राजनीति के क्षेत्र में भी अब महिलाएं बढ़-चढ़कर भाग ले रही हैं यह अच्छा संकेत है। हमारी माता श्रीमती राबड़ी देवी बिहार की पहली मुख्यमंत्री बनी यह हमारे लिए और बिहार के लिए सौभाग्य की बात है। हमारी सात बहने हैं और सभी का स्नेह और प्यार मिलता है। महिलाओं को जो भी काम में लगा दिया जाता है वह चीनी और नमक की तरह घुल कर पूरी मुस्तैदी के साथ काम को अंजाम देती हैं।

उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय जनता दल महिला प्रकोष्ठ की और से पार्टी को मजबूत करने का अभियान चलाने की आवश्यकता है और इसके लिए जो सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है उसमें हर वर्ग की महिलाओं को जोड़ने की भी आवश्यकता है खास तौर से वंचित, कमेरे, गरीब, दलित और अति पिछड़ा समाज के साथ-साथ पार्टी के ए टू जेड के सिद्धांत के अनुसार सभी महिलाओं को जोड़ने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि जो पार्टी के लिए महिलाएं काम कर रही हैं उन्हें पार्टी संगठन में और महत्वपूर्ण पदों पर समय आने पर प्रतिनिधित्व दिया जाएगा। गत विधानसभा चुनाव में हमने जितने महिलाओं को टिकट दिया सभी जीतकर विधानसभा पहुंची। और उनका प्रतिनिधित्व विधानसभा में दिख रहा है।
तेजस्वी ने आगे कहा कि बिहार में महिलाओं पर अत्याचार तथा शोषण की घटनाओं में वृद्धि हुई है और नीतीश के शासन काल में मुजफ्फरपुर बालिका गृह कांड और अब गायघाट गृह कांड से पूरा बिहार शर्मसार हुआ है। इन घटनाओं को लेकर हमारी पार्टी ने पटना से लेकर दिल्ली तक आंदोलन किया और इस मामले में जो भी लिप्त रहे हैं उनको अंजाम तक पहुंचाने में सफल भी रहे हैं। लेकिन अभी भी उन बड़े लोगों को सरकार बचाने में लगी हुई है जिनके संबंध में बालिकाओं ने बताने का काम किया था ऐसे लोगों को भी अंजाम तक पहुंचाने के लिए राजद कृत संकल्पित है। उन्होंने जनता के सुख-दुख में महिलाओं को गरीबों वंचितों के हक और अधिकार की लड़ाई और उन्हें मुख्यधारा में लाने का कार्य महिला संगठन की ओर से किया जाना चाहिए, तो इससे पार्टी को भी मजबूती होगी और महिलाओं को सशक्त बनाने का पार्टी का जो संकल्प है उसको भी मजबूती मिलेगी।

Related posts

Leave a Comment