Eleceiol 2024: कांग्रेस जनता की राय लेकर करेगी मेनिफेस्टो तैयार

नई दिल्ली। दिल्ली आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर जनता के बीच अपनी बात रखने के लिए कांग्रेस पार्टी के मेनिफेस्टों की तैयारी के लिए प्रदेश कार्यालय में आयोजित में दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अरविंदर सिंह लवली ने कहा कि कांग्रेस लोगों की परेशानियों और उनके अधिकारों के लिए 24 घंटे सातों दिन काम करती है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता दिल्ली के लोगों के बीच जाकर उनकी परेशानियों को खत्म करने के लिए मेनिफेस्टो तैयार करेगी। उन्होंने कहा कि जहां भाजपा सरकार केवल बड़े-बड़े लोग और पूंजीपतियों से मिलते है और उनको लाभ पहुचाने के लिए सरकारी नीतिया बनाते है, वहीं हमारे नेता राहुल गांधी दिल्ली में मजदूरों, सड़कों पर रहने वाले, विश्वविद्यालय के छात्रो और टीचरों से सीधा संवाद करके युवाओं, महिलाओं, मजदूरों, किसानों के अधिकारों की लड़ाई के लिए भारत जोड़ो न्याय यात्रा निकाल रहे है।

लवली ने कहा कि इंडिया गठबंधन की विचारधारा पर ध्यान रखकर दिल्ली वालों की समस्याओं को खत्म करने के लिए न्याय संकल्प पत्र तैयार किया जाएगा।उन्होंने कहा कि शीला दीक्षित सरकार ने 15 वर्षों में दिल्ली का इन्फ्रास्ट्रक्चर विश्वस्तरीय बनाया उसको पिछले 10 वर्षों में भाजपा सरकार ने उस ढ़ाचे को ध्वस्त कर दिया है।

उन्होंने कहा कि भाजपा ने वादे किए थे कि गरीबों को जहां झुग्गी वहीं मकान, बेरोगारों को नौकरी, शिक्षा, स्वास्थ्य जैसी विश्वस्तरीय सुविधाएं देंगे परंतु एक भी वायदा नही निभाकर भाजपा ने देश और दिल्ली की जनता के साथ धोखा किया। उन्होंने कहा कि गणतंत्र देश में लोकतांतित्रक व्यवस्था सर्वोच्च होती है और लोकतंत्र की रक्षा के लिए भाजपा के खिलाफ लड़ाई जारी रखेंगे और लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा से संबधित विषय को भी देशहित में मेनिफेस्टों में रखेंगे। हमारा प्रयास सबके लिए काम करने का रहेगा।

Related posts

Leave a Comment