दिल्ली महानगर में होते है प्रतिदिन 3 बलात्कार-खड़गे

नई दिल्ली। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर जोरदार प्रहार करते हुए कहा कि कांग्रेस जहां संविधान बचाने व भाईचारा स्थापित करने के लिए लड़ाई लड़ रही है वहीं दूसरी ओर मोदी सरकार संविधान व लोकतंत्र को खत्म करने पर उतारु है। उन्होंने पूर्वी दिल्ली के गीता कालोनी स्थित रामलीला मैदान व पुस्ते तक मौजूद हजारों कार्यकर्ताओं का आवहान किया कि वो इस अत्याचार के खिलाफ सड़कों पर आएं। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि आज देश की आम जनता और कांग्रेस इस लड़ाई को हार गई तो मोदी सबको गुलाम बना लेंगे। उन्होंने कहा कि गुरु गोबिंद सिंह की पक्तियां का हवाला देते हुए कहा कि कांग्रेस न किसी को डराती है और न किसी से डरती है। खड़गे ने दिल्ली के कांग्रेस कार्यर्ताओं से अपील की वो पूरी दिल्ली में कांग्रेस पार्टी को मजबूत करने व चुनाव की तैयारियों में जुट जाऐं। खड़गे आज दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अरविन्दर सिंह लवली की अध्यक्षता में पूर्वी दिल्ली के गीता कालोनी स्थित रामलीला में आयोजित कांग्रेस कार्यकर्ताओं के न्याय संकल्प सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। सम्मेलन में मंच का संचालन पार्टी के वरिष्ठ नेता पूर्व विधायक मुकेश शर्मा कर रहे थे।
खड़गे ने कहा कि मोदी सरकार का सबका साथ सबका विकास नारा न केवल ढकोसला है बल्कि सच यह है कि उन्होंने सबका सत्यानाश किया है। खड़गे ने मोदी गांरटी पर चुटकी लेते हुए कहा कि 20 करोड़ लोगों को रोजगार देने का वादा करके लोगों को बेरोजगार करना ही मोदी की गारंटी बन चुका है। उन्होंने कहा कि 15 लाख खाते में डालने जैसे जुमले को जनता अब समझ गई है। उन्होंने आंकड़ो का हवाला देते हुए कहा कि आज 30 लाख पद खाली पड़े है और सरकार जुमले छोड़ने और झूठ बोलने में व्यस्त है। उन्होंने दिल्ली महानगर में एनसीआरबी सर्वें की चर्चा करते हुए कहा कि यहां प्रतिदिन 3 बलात्कार होना राजधानी के हालात की वास्तविकता को दर्शाता है। खड़गे ने कहा कि इन घटनाओं पर जो लोग कांग्रेस शासन में मोमबती लगाते थे आज दिल्ली की जनता उन्होंने ढूंढ रही है। सच यह है कि कांग्रेस शासन के खिलाफ मोमबत्ती लगाना आरएसएस की साजिश थी।
खड़गे ने राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा व न्याय यात्रा का जिक्र करते हुए कहा कि राहुल गांधी देश में एकमात्र ऐसे नेता है जो बिना किसी स्वार्थ के समाज में फैले जहर को खत्म करने के लिए निडर होकर न केवल यात्रा कर रहे है बल्कि पूरी मजबूती से देश के हर तबके की आवाज बनकर उभरे है। उन्होंने यूपीए सरकार के खाद्य सुरक्षा अधिनियम व मनरेगा का जिक्र करते हुए कहा कि यह केवल कांग्रेस काल में ही संभव था। उन्होंने यह भी कहा कि लाखों लोग उनकी यात्रा में उमड़ रहे है। खड़गे ने कहा कि मोदी सरकार के राज में आज ईडी सीबीआई व इनकम टैक्स का आतंक केवल विपक्ष और मोदी विरोधियों को डराने के लिए फैलाया जा रहा है, जबकि कांग्रेस शासन में ऐसा कभी नही हुआ।
खड़गे ने लोकसभा चुनाव का जिक्र करते हुए कहा कि हमने इंडिया गंठबंधन में पूरी कोशिश की है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की वो बूथ स्तर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं की सशक्त टीम तैयार करें। उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष अरविन्दर सिंह लवली की तारीफ करते हुए कहा कि दिल्ली में कांग्रेस पूरी मजबूती से काम कर रही है।

Related posts

Leave a Comment