मेयर शैली ओबरॉय का फरमान, विधायक और पार्षद लोगों के घर-घर जाएं और..

नई दिल्ली। वेक्टर बोर्न डिजीज की रोकथाम को लेकर मेयर डॉ शैली ओबरॉय ने निगम (Municipal Corporation of Delhi) आयुक्त ज्ञानेश भारती और जन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ शुक्रवार को समीक्षा बैठक की। मेयर ने कहा कि दिल्ली में बाढ़ और जलजमाव के कारण मच्छर जनित बीमारियों का ख़तरा बढ़ गया है। दिल्ली में डेंगू-मलेरिया-चिकनगुनिया मच्छर जनित बीमारियों की रोकथाम के लिए क्षेत्रीय उपायुक्त सहित मलेरिया इंस्पेक्टर, डीबीसी कर्मचारी, फ़ील्ड वर्कर व जन स्वास्थ्य विभाग के अन्य अधिकारी ग्राउंड ज़ीरो पर कार्य करेंगे। इस महाअभियान में क्षेत्रीय विधायक व पार्षदों…