मेयर शैली ओबरॉय का फरमान, विधायक और पार्षद लोगों के घर-घर जाएं और..

नई दिल्ली। वेक्टर बोर्न डिजीज की रोकथाम को लेकर मेयर डॉ शैली ओबरॉय ने निगम (Municipal Corporation of Delhi) आयुक्त ज्ञानेश भारती और जन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ शुक्रवार को समीक्षा बैठक की। मेयर ने कहा कि दिल्ली में बाढ़ और जलजमाव के कारण मच्छर जनित बीमारियों का ख़तरा बढ़ गया है। दिल्ली में डेंगू-मलेरिया-चिकनगुनिया मच्छर जनित बीमारियों की रोकथाम के लिए क्षेत्रीय उपायुक्त सहित मलेरिया इंस्पेक्टर, डीबीसी कर्मचारी, फ़ील्ड वर्कर व जन स्वास्थ्य विभाग के अन्य अधिकारी ग्राउंड ज़ीरो पर कार्य करेंगे। इस महाअभियान में क्षेत्रीय विधायक व पार्षदों को भी जोड़ा जाएगा, डीबीसी कर्मचारियों के साथ घर-घर जाकर नागरिकों को जागरूक करेंगे।

उन्होंने बताया कि निगम के लगभग 3000 डीबीसी कर्मचारी व 2000 फ़ील्ड वर्कर को अलर्ट कर दिया गया है। प्रत्येक वार्ड में हर घर जाकर मच्छर प्रजनन का पता लगाएंगे और नागरिकों को जागरूक करेंगे। सभी डीबीसी कर्मचारी व फ़ील्ड वर्कर द्वारा फ़ील्ड किये जा रहे कार्यों की निगरानी की जाएगी। उसकी रिपोर्ट नियमित रूप से महापौर को सौंपी जाएगी।
मेयर डॉ शैली ओबरॉय ने कहा कि अगर सभी डीबीसी कर्मचारी व फील्ड वर्कर ईमानदारी से ग्राउंड लेवल पर अपना कार्य करें तो दिल्ली को इन बीमारियों से बचाया जा सकता है। दिल्ली में बाढ़ व जल भराव के कारण मच्छर-जनित बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। इस वर्ष बीमारियों को रोकना चुनौतीपूर्ण कार्य होगा। लेकिन दिल्ली नगर निगम इस स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है।

Related posts

Leave a Comment