कमिटमेंट और गारंटी वाली पार्टी है भाजपा-सम्राट चौधरी

पटना। भाजपा प्रदेश कार्यालय में आज आयोजित मिलन समारोह में लोजपा के प्रदेश महासचिव सह विधानसभा चुनाव के पूर्व प्रत्याशी राजीव कुमार ठाकुर तथा मुखिया श्रवण ठाकुर अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। इन सभी लोगों को भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सह बिहार के उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई और पार्टी में स्वागत किया। इस मिलन समारोह को संबोधित करते हुए चौधरी ने कहा कि भाजपा कमेंटमेंट और गारंटी वाली पार्टी है। भाजपा जो कमिटमेंट करती है उसे वह गारंटी के…

दिल्ली भाजपा ने सीएम केजरीवाल के इस्तीफे की मांग की

नई दिल्ली। दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा के नेतृत्व में आज भाजपा कार्यकर्ताओं ने आज चिलचिलाती धूप में राजघाट के समक्ष धरना देकर अरविंद केजरीवाल सरकार के भ्रष्टाचार के विरुद्ध संघर्ष का संकल्प लिया। वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि 22 जुलाई को उपराज्यपाल ने सीबीआई की जांच की सिफारिश कर दी थी जिसके बाद पहले मनीष सिसोदिया फरवरी में और संजय सिंह अक्टूबर में जेल गए हैं और फिर 2 नवंबर से लगातार सम्मान ईडी भेज रही है लेकिन उसका अवहेलना कर रहे थे और जब कोर्ट गए और…

Bihar: भजपा ने किया होली मिलन समारोह का आयोजन

बिहार। बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने शुक्रवार को होली मिलन समारोह का दीप प्रज्ज्वलित कर उद्घाटन किया और रंगों का महापर्व होली की सभी को शुभकामनाएं दी।होली का त्योहार आपसी भाईचारे और प्रेम का संदेश देता है। हमें रंगों के इस पर्व को मिल-जुलकर मनाना चाहिए और परस्पर प्रेम एवं सद्भावना का परिचय देना चाहिए। होली मिलन समारोह में सभी नेतागण ने एक-दूसरे को अबीर टीका लगाकर होली की शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर बड़ी संख्या में उपस्थित लोगों ने स्वादिष्ट व्यंजन का आनंद लिया और सांस्कृतिक कार्यक्रम में…

भाजपा की बैठक में कैलाश चौधरी की जीत के लिए बूथ को मजबूत बनाने का आह्वान

सिवाना। लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर विधानसभा क्षेत्र सिवाना और गुड़ामालानी की भाजपा बूथ कार्यकर्ता बैठकें संपन्न हुई। इन बैठकों में स्थानीय भाजपा जिला पदाधिकारी, मण्डल अध्यक्ष, बूथ अध्यक्ष, शक्ति केंद्र सयोजक, मंडल कार्यकारिणी सदस्य, मोर्चा कार्यकारिणी पंचायत समिति एवं जिला परिषद सदस्य सहित पार्टी के अपेक्षित कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बैठक के दौरान को केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री और बाड़मेर लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी कैलाश चौधरी की नामांकन सभा को सफल बनाने और बूथ सशक्तिकरण की रणनीति को लेकर चर्चा हुई। नामांकन सभा की रणनीति तय बैठकों को संबोधित…