ITPO: 39वां भारत अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेला शुरू, केंद्रीय मंत्री ने किया शुभारंभ

निशा चंदेल, (युवा सियासत)

इस वर्ष फोकस राज्य झारखंड और बिहार हैं। भागीदार देश का दर्जा अफगानिस्तान को दिया गया है जबकि दक्षिण कोरिया फोकस देश होगा।

नई दिल्ली। 39वां भारत अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेला नई दिल्ली के प्रगति मैदान में 14 से 27 नवम्बर 2019 चल रहा है। इस वर्ष का विषय ‘ईज ऑफ डूइंग बिजनेस’ है। विश्व भर के व्यापारी संगठन के लोग इस मेले में भाग लेते है। मेले का उद्घाटन केंद्रीय सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्री नितिन गडकरी ने गुरूवार को किया। इस वर्ष फोकस राज्य झारखंड और बिहार हैं।

इस अवसर पर खुशी व्यक्त करते हुए मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि औद्योगिक और आर्थिक रूप से पिछड़े क्षेत्रों को अधिक प्राथमिकता देना आयोजक की वास्तव में अच्छी सोच है। मंत्री ने कहा कि भारत महात्मा गांधी की 150 वीं वर्षगांठ मना रहा है और वह अधिकतम उत्पादन में अधिकतम व्यक्तियों की भागीदारी के साथ विश्वास करता है। श्री गडकरी ने कहा कि अधिक रोजगार सृजन की आवश्यकता है क्योंकि यह गरीबी उन्मूलन के लिए आवश्यक है।

यह भी पढ़ेः मुख्य सचिव ने किया उत्तर प्रदेश पवेलियन का उद्घाटन

मेले के पहले पांच दिन व्यवसाय के लिए आरक्षित हैं। 19 नवम्बर से आम जनता के लिए खुलेगा। दर्शकों और व्यापारियों की सुविधा के लिए मेला समय सुबह 9ः30 से शाम 7ः30 तक आयोजित किया जाएगा।
14 दिवसीय व्यापार मेले में ऑस्ट्रेलिया, ईरान, यूके, वियतनाम, बहरीन, बांग्लादेश, भूटान, चीन, मिस्र, हांगकांग और इंडोनेशिया सहित कई देश भाग ले रहे हैं। इस वर्ष, भागीदार देश का दर्जा अफगानिस्तान को दिया गया है जबकि दक्षिण कोरिया फोकस देश होगा।

#ITPO #39वांभारतअंतर्राष्ट्रीयव्यापारमेला #प्रगतिमैदान #नितिनगडकरी

Related posts

Leave a Comment