बिहारः नही रहे जदयू सांसद बैद्यनाथ प्रसाद महतो, दिल्ली के एम्स में ली अंतिम सांस

नई दिल्ली। बिहार के वल्मीकि नगर लोकसभा क्षेत्र के जनता दल यूनाइटेड (जदयू) सांसद बैद्यनाथ प्रसाद महतो का निधन हो गया। पिछले कई दिनों से बीमार थे, दिल्ली के एम्स में उनका इलाज चल रहा था। जानकारी के अनुसार 15 दिन पहले महतो को एम्स में भर्ती कराया गया था। 28 फरवारी शुक्रवार को दिल्ली में उन्होंने अंतिम सांस ली।

महतो के राजनीतिक जीवन कुछ इस प्रकार रहा। बैद्यनाथ प्रसाद महतो दो बार विधायक और दो बार सांसद थे। महतो राजनीतिक में आने से पहले बैंक में नौकरी करते थे। महतो का जन्म बिहार के पश्चिमी चंपारण जिले हुआ, वे 73 वर्ष के थे। सांसद के रूप में महतो 2009 में चुने गये थे। वर्तमान में वे वाल्मीकि नगर लोकसभा क्षेत्र से जदयू के टिकट पर चुनाव जीते और सांसद बने। महतो से पहले वाल्मीकि नगर सीट से भारतीय जनता पार्टी से सांसद सतीश चंद दूबे थे।

बता दें कि 2019 चुनाव में वाल्मीकि नगर सीट से जदयू के बैद्यनाथ प्रसाद महतो ने तकरिबन 3,54,626 वोटों से जीत दर्ज कर कांग्रेस के कद्दावर नेता शाशवत केदार को मात दिया था। नेपाल बोर्डर से सटा हुआ वाल्मीकि नगर लोकसभा सीट बिहार के पश्चिम चंपारण जिले में आता है। यह लोकसभा सीट पहले बगहा के नाम से जानी जाती थी। 2002 के परिसीमन के बाद साल 2008 में पहली ये लोकसभा सीट वाल्मीकि नगर के रूप में विकसीत हुई।

Related posts

Leave a Comment