AAP के इन नेताओं ने छोड़ी पार्टी, BJP में हुए शामिल

नई दिल्ली। राजिंदर नगर, करोल बाग और नांगलोई विधानसभा क्षेत्रों के 500 से अधिक युवा और महिला वॉलंटियर रविवार को दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा की उपस्थिति में भाजपा में शामिल हुए।
भाजपा में शामिल होने वालों में प्रमुख थे विजय टाइटलर और डॉ. चंद्रकांता जिन्होंने 2020 में राजिंदर नगर विधानसभा क्षेत्र से राघव चड्ढा और बाद में जून 2022 में राजिंदर नगर से उपचुनाव में दुर्गेश पाठक की जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।

आप छोड़कर भाजपा में शामिल होने वाले लोगों में शामिल हैं..

1. विजय टाइटलर राजिंदर नगर विधानसभा के एक प्रमुख आप वॉलंटियर हैं जो कई सामाजिक धार्मिक संगठनों से जुड़े हुए हैं।
2. डॉ. चंद्रकांता राजिंदर नगर से आप वालंटियर हैं और एनजीओ मिरर फाउंडेशन की संस्थापक हैं।
3. ज्योति बडिवाल ने देवनगर वार्ड से आप के चुनाव चिन्ह झाडू पर 2017 एमसीडी चुनाव लड़ा था।
4. अमरजीत सिंह जिन्होंने बुधनगर से आप के टिकट पर 2022 एमसीडी चुनाव लड़ा था।
5. भारती रछौया जो नांगलोई में महिला सशक्तिकरण एनजीओ चलाने वाली ’आप’ की वॉलंटियर हैं।
6. अक्षय कुमार संयुक्त सचिव यूथ विंग दिल्ली आम आदमी पार्टी।
7. राजबीर अध्यक्ष एनजीओ मिरर फाउंडेशन
8. हेमराज राठौड़ महासचिव एनजीओ मिरर फाउंडेशन।
9. शाह आलम अध्यक्ष मुस्लिम समाज पांडव नगर आम आदमी पार्टी।
10. राजिंदर नगर में किशन कुमार ’आप’ वॉलंटियर।

Related posts

Leave a Comment