बिहार भाजपा कार्यालय में मनाई गई होली मिलन, डिप्टी सीएम ने कहा, भारत देश माताओ, बहनों का

पटना। बिहार भाजपा के अध्यक्ष सह उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि यह देश पूरी तरह बहनों और माताओं का है। यही कारण है कि हम भारत माता कहते है और देश को मां का दर्जा देते हैं। उन्होंने कहा कि हम सभी इनकी संतान देश को समृद्ध करने में लगे है। आज महिलाओं को अधिकार देकर शक्ति का और देश को सम्मान दिया जा रहा है।

भाजपा प्रदेश कार्यालय में ’बेटी बचाओ बेटी पढाओ’ प्रकोष्ठ द्वारा आयोजित सम्मान सह होली मिलन समारोह में आई बहनों को संबोधित करते हुए उप मुख्यमंत्री चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी महिलाओं के जीवन में बदलाव लाने के लिए काम कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि उज्जवला योजना के जरिए महिलाओं को रसोई घर में धुएं से मुक्ति दी तो इज्जत घर देकर बहनों और माताओं को कई समस्याओं से मुक्ति देने का काम किया। यही नहीं लोकतन्त्र में हिस्सेदारी भी दी।

चौधरी ने जोर देकर कहा कि अब तक कांग्रेस कहा करती थी कि लोकतन्त्र में महिलाओं को हिस्सेदारी देना उनका सपना था, लेकिन उनके सपने को भी पूरा करने का काम मोदी सरकार ने किया। अगले चुनाव से 33 प्रतिशत आरक्षण महिलाओं को मिल जाएगा।
उप मुख्यमंत्री चौधरी ने कहा कि महिलाएं जब कमजोर पड़ती हैं तो शक्ति के रूप में काली और दुर्गा का प्रारूप हो जाती हैं जब विद्या की जरूरत ही तो मां सरस्वती की आवश्यकता होती है और जब धन की जरूरत है तो मां लक्ष्मी को याद करना पड़ता है। स्पष्ट करते हुए उन्होंने कहा कि मां का दर्जा, आदर्श का दर्जा सिर्फ बहनों और माताओं को ही दिया गया। उन्होंने बेटी बचाओ बेटी पढाओ कार्यक्रम की चर्चा करते हुए कहा कि इस नारे के साथ प्रधानमंत्री मोदी ने बेटी को पढ़ाने का काम किया। अगर एक बच्चा पढ़ता है तो सिर्फ एक बच्चा पढ़ता है

Related posts

Leave a Comment