20 साल से फरार गैंगस्टर को Google के मदद से किया गिरफ्तार

एक कुख्यात अपराधी को गूगल मैप से 20 साल बाद पकड़ा गया। आमतौर पर गूगल मैप (Google Maps) का इस्तेमाल रास्ता ढूंढ़ने के लिए किया जाता है, लेकिन ये गूगल बाबा पुलिस की मदद भी कर सकता हैं, ये इसके क्रिएटर्स ने भी नही सोचा होगा।गूगल बाबा की मदद से इटली के एक कुख्यात माफिया गैंग के सदस्य को पुलिस तक पहुंचा दिया है। ये आदमी 20 साल से अंडरग्राउंड होकर पुलिस की आंखों में धूल झोंक रहा था।

गामिनो नाम के इस अपराधी की तलाश पिछले कई वर्षों से चल रही थी। उसे पुलिस ने एक मर्डर केस में पकड़ा था और फिर उसे रोम की एक जेल में डाल दिया गया था। साल 2002 में ये अपराधी वहीं से फरार हो गया था और तब से पुलिस के हाथ नहीं आया था। उसने अपनी पहचान भी बदल ली थी और एक नए देश में सामान्य ज़िंदगी जी रहा था।

गियाचिनो गामिनो (Gioacchino Gammino) इटली के मोस्ट वॉन्टेड क्रिमिनल्स में से एक था।। हत्या के अपराध में उसे उम्रकैद की सज़ा सुनाई गई थी, लेकिन वो जेल से फरार हो गया था। साल 2014 में उसके खिलाफ यूरोपियन अरेस्ट वॉरंट जारी किया गया था। पुलिस ने ये तो पता लगा लिया था कि गामिनो स्पेन में छिपा हुआ है, लेकिन वो उसे ढूंढ नहीं पा रहे थे। गूगल मैप्स के एक स्क्रीनशॉट में आखिरकार गामिनो सब्जी और फल की दुकान पर दिखाई दिया, जिसके बाद उन्होंने उसे गिरफ्तार कर लिया।

गामिनो को जब पुलिस ने गिरफ्तार किया, तो पुलिस से उसका पहला सवाल यही था कि उन्होंने उसे कैसे ढूंढ निकाला? उसने ये भी बताया कि पुलिस की ट्रैकिंग के डर से ही उसने पिछले 10 सालों में अपने किसी भी रिश्तेदार या परिवार को फोन नहीं किया था। वो अपना नाम बदलकर एक रेस्टोरेंट में शेफ के तौर पर नौकरी कर रहा था। वो यहां लोगों के लिए इटैलियन खाना बनाता था। पुलिस ने उसे स्पेन के रेस्टोरेंट की वेबसाइट पर शेफ के तौर पर भी देखा था। उसके चेहरे के एक निशान से उसकी पहचान उजागर हो गई।

Source link

Related posts

Leave a Comment