शास्त्री नगर में दिनदहाड़े घर में घुसकर महिला की हत्या

नई दिल्ली। उत्तरी जिला सराय रोहिला Sarai Rohila थाना शास्त्री नगर Shastri nagar इलाके में दिनदहाड़े घर में घुसकर एक महिला की हत्या कर दी गई। वारदात को अंजाम देने के बाद हत्यारा घर का दरवाजा बंदकर फरार हो गया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया। वारदात में किसी जानकार का हाथ होने का अंदेशा जताया जा रहा है।

मामला शास्त्री नगर का है, जहां ए-ब्लॉक में रहने वाली महिला की हत्या बुधवार करीब 3ः00 बजे दिनदहाड़े कर दी गई। महिला की उम्र 50 वर्ष से उपर बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार महिला घर में अकेली थी। महिला के पति और दो बेटियां काम से बाहर थे। बताया जा रहा है की मृतक महिला की एक बेटी ने दिन के करिब तीन बजे घर पर फोन किया था। सामने से कोई जवाब नही मिलने पर महिला की बेटी ने पड़ोसी को फोन किया। पड़ोसी जब महिला के घर पर गए जो दरवाजा लॉक था किसी तरह दरवाजा खोला गया तो सामने खून में लथफथ महिला का शव पड़ा था।

चौथी मंजिल पर बने घर में महिला की हत्या हुई है। इस मामले में अभी तक पुलिस ने कोई बयान जारी नही किया है। पड़ोसियों के मुताबिक हत्यारा महिला का रिश्तेदार था। पुलिस की जॉच में ट्रॉली बैग और कुछ समान बरामद हुए है जो हत्यारे का बताया जा रहा है। हत्यारा महिला की हत्या कर मोबाईल फोन अपने साथ ले गया। घर में लूट के कोई निशान नहीं मिले हैं।

Related posts

Leave a Comment