निगम पार्षद मनोज कुमार जिंदल की बेटी आंचल का राजसी विवाह परंपरागत रिवाजों के साथ संपन्न हुआ

नई दिल्ली। शादी हर युवक-युवती के लिए जिंदगी का सबसे बड़ा एक खुशनुमा पल होता है और इस पल को यादगार बनाने के लिए मां-बाप कोई कसर नहीं छोड़ते सभी की यही चाह होती है कि आसमान के तारे और जमीन के सितारों को एक जगह समेट ले और जब इस तरह सितारे जमा होने लगे तो समझ ले किसी बड़ी हस्ती की शादी है।

राजनीतिक एवं सामाजिक हस्ती मनोज कुमार जिंदल वर्तमान में सदर बजार के अंतरगत आने वाले क्षेत्र शास्त्री नगर वार्ड-70 से निगम पार्षद हैं। कर्मठ नेता के साथ-साथ वे भाजपा के स्थानीय कार्यक्रमों में तटस्थ भागीदारी निभाते हैं। क्षेत्र या समाज की कोई भी समस्या हो, वे हमेशा तत्पर रहते हैं। उनकी धर्मपत्नी श्रीमति लता जिंदल माता सरोज जिंदल रसोई की संचालिका है जहां रोज दो वक्त गरिब असर्मथ लोगों के लिए 5 रूपये में भरपेट भोजन उपलब्ध कराई जाती है। उनकी पुत्री आयुष्मति आंचल जिंदल का विवाह 17 फरवरी 2024 को भारतीय संस्कृति के परंपरागत रिवाजों के साथ दिल्ली के गोल्डन पैरिस में राजसी ठाट-बाट के साथ दिल्ली के व्यापारी किशन तायल के पुत्र हिमांशु तायल के साथ हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ।

विवाह के हर इवेंट के लिये चुनिंदा कलाकारों को आमंत्रित किया गया था, जिन्होंने विवाह उत्सव को खास बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। कहीं संगीत की धुन तो कहीं लजीज व्यंजनों का लुत्फ उठाया जा रहा था तो कहीं महिलाएं पारम्परिक ढोल मजीरों के साथ नृत्य में रमीं थीं। लोक कलाकार अपने आकर्षक करतबों से सब का मन मोह रहे थे। बड़ा सुखद नजारा था साजो-सजावट मंत्र मुग्ध कर रही थी। रंग-बिरंगे फूलों की महक, बड़े बड़े झाड़ झूमर, राजसी वेश-भूषा में सजे कर्मचारी, चप्पे-चप्पे पे खड़े परिजन सभी मेहमानों का अभिवादन कर रहे थे, बिल्कुल राजमहल सा वैभव प्रतीत हो रहा था। जल, थल, नभ हर जगह उत्सव की छाप नजर आ रही थी। पुष्प वर्षा, इत्र की महक। रात्रि में उत्सव और परवान चढ़ा, जगह-जगह लाइट शो, तो कहीं बोनफायर का आनंद और नयनाभिराम आतिशबाजी भी देखने को मिली। देश के चुनिंदा और मशहूर कलाकारों के साथ मधुर आधुनिक संगीत पर युवा वर्ग झूम रहा था। भिन्न भिन्न प्रकार के वस्त्रों में सजे-धजे अतिथियों की खातिरदारी राजसी अंदाज में हो रही थी। पूर्ण राजमहल रोशनी में जगमगा रहा था। जन्नत जैसा बड़ा ही अद्भुत और मनोरम दृश्य था। दिख रहा था जैसे बेटी की विदाई में पापा ने जमीन पर जन्नत उतार दी हो।

नव दंपति को दीर्घ, सुखद एवं सौभाग्य पूर्ण जीवन के शुभकामनाएं और आशीष प्रदान करने के लिए पूर्व केंद्रीय मंत्री व सांसद हर्षवर्धन, पूर्व केंद्रीय मंत्री विजय गोयल, पूर्व दिल्ली भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता, पूर्व भाजपा विधायक पीके चांदला, भाजपा जिला चांदनी चौक अध्यक्ष सरदार कुलदीप सिंह, पूर्व जिला अध्यक्ष सुमन गुप्ता, प्रदेश और जिले के कई नेतागण व भाजपा निगम पार्षदों के अलावा भारी संख्या में क्षेत्रिय जनता ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

Related posts

Leave a Comment