Rajendra Nagar By Poll: आप प्रत्याशी दुर्गेश पाठक को चुनौती देंगे भाजपा के राजेश भाटिया

यु.सि.,नई दिल्ली। दिल्ली की राजेन्द्र नगर विधानसभा से विधायक रहे राघव चड्ढा को राज्यसभा सदस्य नियुक्त किए जाने के बाद खाली हुई सीट पर आगामी दिनों में होने वाले राजेन्द्र नगर उपचुनाव (Rajendra Nagar By Poll Election 2022) को लेकर भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने अपने प्रत्याशी का ऐलान कर दिया है। इस सीट से आम आदमी पार्टी (AAP ) के प्रत्याशी दुर्गेश पाठक (Durgesh Pathak) को चुनौती देने के लिए भाजपा ने राजेश भाटिया (Rajesh Bhatia) को मैदान में उतारा है, हलांकि कांग्रेस पार्टी ने अभी तक अपने उम्मीवार का ऐलान नहीं किया है।

गौरतलब है कि राजेंद्र नगर विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए ‘आप’ पार्टी ने दुर्गेश पाठक को उम्मीदवार बनाया है। पिछले दिनों आप के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने ऐलान कर भाजपा के खिलाफ ‘आप’ के एमसीडी प्रभारी दुर्गेश पाठक को मैदान में उतारा है।

कौन है भाजपा प्रत्याशी राजेश भाटिया

भाजपा से पार्षद रहे राजेश भाटिया पूर्वी दिल्ली से वर्तमान सांसद मनोज तिवारी के टीम में प्रदेश महामंत्री का रोल अदा कर चुके है। प्रदेश भाजपा में वरिष्ठ नेताओं में जाने जाते है। राजेंद्र नगर सीट से एक भारी भरकम उम्मीदवार के रूप में राजेश भाटिया को माना जा रहा है। बता दें कि साल 2013 में हुए चुनाव में भाजपा आखिरी बार इस सीट पर जीत हासिल की थी, तब से आरपी सिंह को ही भाजपा के उम्मीदवार माना जाता था।

बता दें कि राजेंद्र नगर से आम आदमी पार्टी के विधायक राघव चड्ढा के इस साल मार्च में पंजाब से राज्यसभा सदस्य निर्वाचित होने के बाद इस सीट पर उपचुनाव हो रहा है। निर्वाचन आयोग की ओर से विधानसभा उपचुनाव राजेंद्र नगर सीट पर 23 जून को उपचुनाव कराने की घोषणा की है। इस सीट पर होने वाले उपचुनाव का परिणाम 26 जून को घोषित किया जाएगा।

Related posts

Leave a Comment