मुख्यमंत्री सर्वानंद सोनेवाल ने कहा, केजरीवाल केवल लोगों से झूठ बोला है

नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव को जीतने के लिए भारतीय जनता पार्टी पूरी ताकत झोक दिया है। भाजपा शासित राज्यों से आए मुख्यमंत्री दिल्ली की गलियों में घूम-घूमकर पार्टी के पक्ष में वोट की अपील कर रहे है। रोहतास नगर विधानसभा क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी जितेन्द्र महाजन के समर्थन में उतरे असम के मुख्यमंत्री सर्वानंद सोनोवाल ने नुक्कड़ सभा को संबोधित किया। सर्वानंद सोनेवाल ने भाजपा प्रत्याशी के लिए पदयात्रा कर जीत की अपील की।

मुख्यमंत्री सोनेवाल ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर आरोप लगाते कहा कि दिल्ली के केजरीवाल ने पिछले पांच साल में दिल्ली में कोई कार्य नहीं किया है। केवल लोगों से झूठ बोला है। इसके विपरीत केन्द्र सरकार ने दिल्ली की झुग्गी-झोपड़ियों में रह रहे गरीबों की काॅलोनियों को नियमित कर दिया है और प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत उनके पक्के मकान भी बनवाने जा रही है। इन गरीबों में देश के कोने-कोने के वे लोग हैं, जो दिल्ली में काम की तलाश में आए थे, इनमें आसाम के लोग भी हैं, जो अब इसका लाभ उठाने जा रहे हैं। उन्होंने भाजपा के प्रत्याशियों की जीत का भरोसा जताते हुए कहा कि दिल्ली में मुझे घूमकर आभास हो रहा है कि यहां पर भाजपा की हवा बह रही है, क्योंकि दिल्ली की जनता केजरीवाल से बहुत नाराज है।

Related posts

Leave a Comment