15 मंडल, 5 पार्षद और 7 मोर्चो के बावजूद 100 लोग नही जुटा पाए भाजपा जिला अध्यक्ष

नई दिल्ली। कांग्रेस के राज्यसभा सांसद धीरज साहू के ठिकानों पर ईडी की रेड में 300 करोड़ से ज्यादा नगद बरामद होने पर भारतीय जनता पार्टी (BJP) कांग्रेस को घेरने में जुटी है। सोमवार को प्रदेश भाजपा ने दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में कांग्रेस के खिलाफ धरना-प्रदर्शन किया। इस दौरान मुलतानी धंदा पहाड़ गंज में भाजपा जिला चांदनी चौक ने जिला अध्यक्ष सरदार कुलदीप सिंह के नेतृत्व में कांग्रेस के खिलाफ प्रदर्शन किया।

गौर करने वाली बात ये थी की 15 मंडल, 5 निगम पार्षद और 7 मोर्चा वाला जिला चांदनी चौक 100 लोगों को भी इक्कठा नही कर पाए। प्रदर्शन में तकरिबन 50 से 60 लोग ही मौजूद थे। माना जा रहा है कि जिला अध्यक्ष, मंडल अध्यक्षों, निगम पार्षदों और जिला पदाधिकारियों के बीच मनमुटाव भी एक कारण हो सकता है। ऐसा नही है कि जिले के पदाधिकारी व पार्षद भीड़ इक्कठा नही कर सकते जिले में ऐसे भी कई पार्षद है जो सैकड़ों लोगों को जोड़ सकते है और इसका उदाहरण जिले में भाजपा निगम पार्षद मनोज कुमार जिंदल है।

Related posts

Leave a Comment