कांग्रेस का गारंटी कार्ड, खड़गे ने की लोकसभा चुनाव अभियान की शुरुआत

नई दिल्ली। 2024-उत्तर पूर्वी संसदीय क्षेत्र के घोंडा विधानसभा के उस्मानपुर कैथवाड़ा में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने लोकसभा चुनाव में कांग्रेस का गारंटी कार्ड जिसमें देशवासियों को 25 न्याय देने की गारंटी दी गई है, आज दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अरविन्दर सिंह लवली सहित मौजूद हजारों कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने घर-घर कांग्रेस का गारंटी कार्ड बांटकर दिल्ली में लोकसभा चुनाव अभियान की शुरुआत की। कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस की सरकार ने गरीबों, जरुरतमंदों और मजदूरों सभी के हित के लिए काम किया है। लोकसभा चुनाव में…

हमे 2025 विधानसभा चुनाव की जीत की नींव रखनी है – वीरेन्द्र सचदेवा

नई दिल्ली। दिल्ली भाजपा के लोकसभा चुनाव प्रभारी ओम प्रकाश धनखड़ ने दिल्ली के सातों लोकसभा प्रत्याशियों, चुनाव संचालन समिति प्रमुखों एवं सदस्यों के साथ तीन विस्तृत बैठकों में चुनाव तैयारियों की समीक्षा की। लंच पश्चात प्रदेश प्रभारी ओम प्रकाश धनखड़ ने लोकसभा चुनाव हेतू बनाई गई सभी 41 चुनाव समितियों के प्रमुखों से उनकी कार्य योजना पर व्यक्तिगत चर्चा की और अपने सुझाव भी दिये। देर शाम ओम प्रकाश धनखड़, डा. अल्का गुर्जर एवं दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने चुनाव संचालन समितियों के सभी सदस्यों की संयुक्त बैठक…

एक वोट देश की तकदीर बदल देता है-सीएम योगी

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि एक वोट कितना कीमती हो सकता है यह आपने कल और परसों महसूस किया होगा। बचपन से हम सुनते रहे होंगे कि ’होली खेले रघुवीरा अवध में…. ’लेकिन क्या 500 वर्षों से रामलला ने अवध में होली खेली थी, लेकिन आपके एक वोट ने साबित कर दिया कि रामलला अवध में होली खेलेंगे। आपका एक वोट देश की तकदीर को बदल सकता है। धारा-370 हटा दिया गया। क्या कोई और पार्टी यह कर पाती। उग्रवाद व आतंकवाद के ताबूत पर आखिरी कील ठोक…

bihar: देश परिवारवाद से चिढ़ रहा है-रविशंकर प्रसाद

पटना। पूर्व केंद्रीय मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता रविशंकर प्रसाद ने कहा कि एनडीए का एजेंडा स्पष्ट है। अब तक क्या किया और क्या करेंगे हम बता रहे हैं लेकिन विपक्ष के पास बिहार के विकास का एजेंडा क्या है, यह उन्हें बताना चाहिए। उन्होंने लालू प्रसाद के सामाजिक न्याय को छलावा बताते हुए कहा कि बिहार में प्रमाणिक सामाजिक न्याय मोदी की अगुवाई में ही आएगा क्योंकि हम समावेशी विकास की बात करते हैं। भाजपा मीडिया सेंटर में एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री प्रसाद…