भाजपा जिला चांदनी चौक ने प्रदेश अध्यक्ष के साथ राहत एवं भोजन कैम्पों का किया आयोजन

नई दिल्ली। दिल्ली भाजपा (BJP) अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा (Virendraa Sachdeva) ने आज दिल्ली में यमुना किनारे से बाढ़ के कारण विस्थापित लोगों के लिये यमुना बाजार, पुरानी दिल्ली सहित 8 स्थानों पर बाढ़ राहत शिविर एवं भोजन व्यवस्था कैंप का आयोजन किया।
दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने यमुना बाजार, सभापुर, घोण्डा तीसरा पुश्ता, गांधी नगर लोहा पुल, अक्षरधाम कॉमनवेल्थ विलेज के पास, मयूर विहार-1 मेट्रो के सामने, मयूर विहार एक्सटेंशन, यमुना खादर में पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा चलाये जाने वाले कैम्पों का उद्घाटन किया।
इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री दिनेश प्रताप सिंह, जिलाध्यक्ष चांदनी चौक कुलदीप सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष सुमन गुप्ता, जिला महामंत्री प्रवीण जैन, जिला उपाध्यक्ष चांदनी चौक संजीव सभ्भ्रवाल आदि उपस्थित थे।

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने कहा है कि यह खेदपूर्ण है कि दिल्ली सरकार ने यमुना खादर से बाढ़ के कारण विस्थापित लोगों के रहने के लिये कहीं भी व्यवस्थित कैंपों की स्थापना नहीं की है। भाजपा मानवीयता में यकीन करती है और उसी भावना से बाढ़ से विस्थापित लोगों के लिये आठ स्थानों पर राहत एवं भोजन कैम्पों का आयोजन किया है और यह कैम्प जब तक आवश्यक होगा तब तक चलाये जायेंगे।

Related posts

Leave a Comment