Bihar: बेरोजगारी को लेकर बिहार सरकार के खिलाफ भाजपा करेगी महा आंदोलन

पटना। बिहार सरकार के खिलाफ महा आंदोलन की तैयारी। बिहार भाजपा ने आज पटना मुख्यालय में ऐलान किया है कि अगामी 13 जुलाई को विधान सभा मार्च में बिहार के लाखों लोग सड़कों पर उतर कर बिहार सरकार के जन विरोधी मानसिकता को उजागर करेंगे। किसान मोर्चा एवं युवा मोर्चा द्वारा बनवाए गए दर्जनों विधानसभा मार्च प्रचार रथ को रवाना करते हुए भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने कहा कि बिहार की सरकार बेरोजगारों की फौज खड़ा कर रही है। शिक्षकों के साथ नाइंसाफी हो रही है भारतीय जनता पार्टी इसे कतई बर्दाश्त नहीं करेगी।

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री व सांसद सुशील कुमार मोदी ने कहा कि बिहार की जनता की चिंता छोड़ कर जदय, राजद एक दूसरे को नीचा दिखाने में लगे हैं। भाजपा बिहार के आम जनों के मुद्दे को लेकर सड़क से सदन तक आंदोलन करने का निर्णय लिया है। आज भाजपा प्रदेश मुख्यालय से भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी सांसद सुशील कुमार मोदी बिहार के पूर्व मंत्री सैयद शाहनवाज हुसैन जनक राम भाजपा के प्रदेश महामंत्री व विधायक डॉक्टर संजीव चौरसिया ने झंडी दिखाकर प्रचार रथ को रवाना किया।

Related posts

Leave a Comment